Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पथरा बाजार थाना में दर्ज एक मामले में ध्रुव चंद चौधरी पुत्र संतराम चौधरी, निवासी डडवा भैया, पथरा बाजार, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पथरा बाजार थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी पथरा बाजार स्थित पावर हाउस के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता के चलते वह सफल नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी ध्रुव चंद चौधरी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है। वह घटना के बाद से ही पुलिस की पकड़ से बाहर था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मलखा प्रसाद, कांस्टेबल शुभम वर्मा और कांस्टेबल पंकज सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में युवक ने फीमेल डॉग के साथ कुकर्म किया:हत्या कर झाड़ियों में फेंका, 2 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी, लोगों ने पहनाई जूते की माला
    Next Article
    हरदोई बस स्टैंड पर टप्पेबाजी:बस में चढ़ते समय महिला के बैग से 8 लाख के जेवर चोरी, संदिग्ध CCTV में दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment