Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एएनटीएफ ने 108 किलो गांजा जब्त किया:रायबरेली में ढाबे से 3 तस्कर गिरफ्तार, 54 लाख रुपए किए बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और रायबरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस संयुक्त अभियान में 108.410 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 54 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) और एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ के निर्देशन में की गई। एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम ने रायबरेली पुलिस के साथ मिलकर इस तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। एएनटीएफ थाना प्रभारी अयनुद्दीन ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को थाना ऊंचाहार क्षेत्र में अंकित ढाबा से लगभग 20 मीटर आगे, सराय तुलाराम गांव, ऊंचाहार-रायबरेली रोड पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सर्वेश जायसवाल (पुत्र स्व. छोटेलाल, निवासी घुरवारा, थाना डलमऊ, जनपद रायबरेली), प्रिंस यादव (पुत्र अमरबहादुर, निवासी पनवारी, थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली) और अंकित सिंह (पुत्र विजय करन सिंह, निवासी भागीपुर, थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 108.410 किलोग्राम गांजे के अतिरिक्त एक स्कॉर्पियो कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक एप्पल आईफोन और 5,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी संगठित तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे और इसे विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने दोहराया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में मेगा क्रेडिट कैम्प आयोजित:डीएम-सीडीओ ने स्वरोजगार के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए, युवाओं को ऋण चेक मिले
    Next Article
    मथुरा में युवक ने फीमेल डॉग के साथ कुकर्म किया:हत्या कर झाड़ियों में फेंका, 2 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी, लोगों ने पहनाई जूते की माला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment