Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयंत चौधरी के बयान पर शिक्षकों का विरोध:टेट अनिवार्यता को लेकर प्रदर्शन, बयान की प्रति जलाई

    15 hours ago

    1

    0

    भदोही। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के एक बयान का विरोध किया है। शिक्षकों ने बीआरसी ज्ञानपुर में सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर नारेबाजी की और मंत्री के बयान की प्रति जलाई। यह विरोध भारतीय संसद में जयंत चौधरी द्वारा दिए गए उस बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने सेवारत शिक्षकों के लिए भी अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य करने की बात कही थी। शिक्षकों का कहना है कि इस बयान से प्रदेश सहित पूरे भारतवर्ष के लगभग 20 लाख शिक्षक प्रभावित होंगे। शिक्षकों ने इस बयान को अपने सम्मान के साथ सीधा अन्याय बताया है और कहा है कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले भर में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र पांडे, योगेश पांडे, मोनू सरोज, ओमप्रकाश मिश्र, जितेंद्र कुमार, अनुराग, उपेंद्र यादव, राजेश, नवनीत, प्रमोद मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, सूबेदार यादव, वीरेंद्र सिंह, मंगलेश यादव, निजाम अंसारी, धीरेंद्र मिश्रा सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:15 मिनट में फायर ब्रिगेड़ ने पाया काबू, लोग बोले- बड़ा हादसा टला
    Next Article
    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:एएनएम बहन के साथ रहकर करता था पढ़ाई, बहन के घर जाने पर उठाया कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment