Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:एएनएम बहन के साथ रहकर करता था पढ़ाई, बहन के घर जाने पर उठाया कदम

    13 hours ago

    1

    0

    रेऊना थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। युवक अपनी बहन के साथ पीएचसी परिसर में रहकर पढ़ाई करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना सजेती क्षेत्र के माया का पुरवा निवासी 25 वर्षीय विकास उर्फ छोटू पुत्र शिवकुमार पटेल पिछले 7-8 वर्षों से अपनी बहन कामिनी के साथ रह रहा था। उसकी बहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेऊना में एएनएम के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है। बुधवार को उसकी बहन किसी कारणवश घर गई हुई थी। इसी दौरान रात में विकास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब लोगों ने युवक का शव लटका देखा तो पीएचसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को संभाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेऊना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयंत चौधरी के बयान पर शिक्षकों का विरोध:टेट अनिवार्यता को लेकर प्रदर्शन, बयान की प्रति जलाई
    Next Article
    अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत:पांचवी मंजिल से बेसमेंट में गिरा मजदूर, नवविवाहिता ने खाया प्वाइजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment