Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयवीर सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना:कहा- झूठ और विश्वासघात से जमींदोज हो रही AAP, भीषण गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को देश और प्रदेश की राजनीति, पेपर लीक, बिजली संकट और वैश्विक ऊर्जा समस्या समेत कई मुद्दों पर खुलकर बयान दिए। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी झूठ और विश्वासघात की राजनीति के कारण तेजी से खत्म हो रही है। बोले- जिस तेजी से AAP बनी, उसी तेजी से खत्म होगी पर्यटन मंत्री ने कहा कि जिस तेजी से आम आदमी पार्टी खड़ी हुई थी, उसी तेजी से अब उसका पतन भी शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के अपने ही लोग अब उसके खिलाफ बोल रहे हैं, क्योंकि उनके साथ विश्वासघात हुआ है। जयवीर सिंह ने कहा कि झूठे दावों और अचानक राजनीतिक उछाल पर खड़ी होने वाली पार्टियां ज्यादा समय तक टिक नहीं पातीं और जल्द ही जमींदोज हो जाती हैं। पेपर लीक पर बोले- दोषियों पर हो रही कार्रवाई पेपर लीक मामले पर मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इस मामले में गिरफ्तारियां हो रही हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षार्थियों को परेशानी हुई है, उनकी फीस वापस करने के साथ जून में नजदीकी सेंटरों पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी रणनीति पर काम कर रही है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ टिप्पणी पर दिया जवाब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ वाले बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में जयवीर सिंह ने इसे व्यंग्यात्मक टिप्पणी बताया। उन्होंने कहा कि इस पर बाद में स्पष्टीकरण भी दिया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में बातों को जिस तरीके से प्रचारित और प्रस्तुत किया जा रहा है, वह उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश विरोधी ताकतें हमेशा चाहती हैं कि भारत में अस्थिरता फैले, संवैधानिक व्यवस्था कमजोर हो और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। विपक्ष विदेशों में खराब कर रहा भारत की छवि जयवीर सिंह ने विपक्ष पर भी बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की भाषा राष्ट्रहित में एक जैसी होती थी। मतभेद और आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन अब कुछ विपक्षी दल विदेशों तक में भारत की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भीषण गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग प्रदेश में जारी बिजली कटौती के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि इस समय उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे बिजली की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार कोशिश कर रहे हैं कि बिजली व्यवस्था बेहतर बनी रहे, ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं और कटौती कम से कम हो। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि कहीं-कहीं अधिकारियों की लापरवाही और अत्यधिक गर्मी के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोले- दुनिया के मुकाबले भारत में कम बढ़ीं ईंधन की कीमतें वैश्विक ऊर्जा संकट पर जयवीर सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में दुनिया भर में भारी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन भारत सरकार ने संवेदनशीलता के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और तेल कंपनियों ने आर्थिक बोझ साझा करते हुए कीमतों को नियंत्रित रखने का प्रयास किया। मंत्री ने दावा किया कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है और कहीं भी पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता प्रभावित नहीं होने दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी पहुंचे तेज प्रताप यादव:विश्वनाथ मंदिर में किया जप, बोले- मन भटक रहा था बाबा का आशीर्वाद लेने आया
    Next Article
    छात्र ने सोलर ऊर्जा से पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया:सोलर पैनल को छोटी मोटर से जोड़ा, अपने आप मिट्टी के बर्तनों तक पहुंचता है पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment