Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झकरकट्टी बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी तक नहीं मिला:कानपुर में अभ्यर्थी बोले- 4 घंटे से धूप में खड़ा हूं, DM का फोन नहीं उठ रहा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रविवार को झकरकट्टी बस अड्डे पर यात्रियों को करीब 4 घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बस अड्डे से रायबरेली, झांसी, इटावा समेत कई रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 53 परीक्षा केंद्रों पर करीब 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शहर में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 4 बजे तक परीक्षा खत्म होने के बाद अचानक बस अड्डे पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने से यात्रियों को पानी और खाने की व्यवस्था भी नहीं मिल सकी। एक यात्री ने बताया कि वह 4 घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। परेशान होकर उन्होंने कंट्रोल रूम पर फोन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद डीएम के सरकारी नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। हालांकि परिवहन विभाग का दावा है कि परीक्षा के लिए 100 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। शहर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए 1 लाख 16 हजार 400 से ज्यादा अभ्यर्थियों के आने की संभावना जताई गई थी। परीक्षा के पहले दिन ही व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त नजर आईं। सबसे पहले देखिए 4 तस्वीरें…. 4 घंटे से धूप में खड़ा रहा रायबरेली से परीक्षा देने आए शरद यादव ने बताया- मैं यहां से वापस रायबरेली जाने के लिए 4 घंटे से खड़ा हूं, लेकिन कोई बस नहीं मिल रही। पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। पूछताछ केंद्र पर गए तो वहां भी सही जानकारी नहीं दी गई। यहां कोई सुनने वाला नहीं है।” गौरव सिंह ने बताया- हम लोग दोपहर 12:30 बजे से लगातार यहीं खड़े हैं। 4 घंटे से ज्यादा समय हो गया, लेकिन बस नहीं मिली। यहां न खाने की व्यवस्था है, न पानी की। जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। डीएम साहब से भी संपर्क नहीं हो पा रहा। कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि लोग अपने घर पहुंच सकें।” यात्री मनोज ने बताया- हम लोग 45 डिग्री तापमान में खड़े हैं। बस पूरी तरह भरी हुई है, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर कह रहे हैं कि अभी बस नहीं जाएगी, 3 घंटे बाद निकलेगी। बस के अंदर यात्री खड़े हैं। खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पूरी तरह अव्यवस्था फैली हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति ने शिवांगी यादव को किया सम्मानित:'आर्टिस्ट इन रेजिडेंस' कार्यक्रम में मिला सम्मान; चेयरमैन ने स्वागत किया
    Next Article
    रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी शंकर सिंह राजपूत गिरफ्तार:सपा के पूर्व विधायक का भाई है, 37 मुकदमे हैं दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment