Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झूलेलाल जयंती पर शोभायात्रा निकली:लखीमपुर में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक नृत्य के साथ पर्व मनाया

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सिंधी समाज ने झूलेलाल जयंती मनाई। इस अवसर पर शहर में पारंपरिक नृत्य के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए नृत्य कर रहे थे। यह पर्व सिंधी नववर्ष की शुरुआत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसे समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाला भी माना जाता है। मान्यता है कि भगवान झूलेलाल का जन्म पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नरसिंहपुर गांव में हुआ था। सिंधी समाज उन्हें अपना इष्ट देव और वरुण देवता का अवतार मानता है। कहा जाता है कि झूलेलाल साईं जी ने उस समय राजा मिरखशाह से हिंदुओं की रक्षा की थी। इसी कारण उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ज्योति जलाकर आटे और गुड़ से बहीराणा साहब सजाया। इसके बाद पूरे शहर में पारंपरिक नृत्य और भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद तोलानी, सचिव अमित केशवानी, कोषाध्यक्ष विक्की धमेंजा, सुरेंद्र तोलानी, अशोक तोलानी, संत कुमार केसवानी, पुरन सचदेवा, बसंत नागदेव, विजय सचदेवा, सुनीता तोलानी, हर्षा तोलानी, मीना तोलानी, कोमल जवरानी, रीमा सचदेवा, पलक धमेजा, तरुणा तोलानी, पूनम सचदेवा सहित अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार के नौ साल पूरे, सपा ने किया पलटवार:विपक्ष ने बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Next Article
    मानक विहीन कार्य पर नगरपालिका अध्यक्ष भड़कीं:सीसी रोड निर्माण में खामियां मिलीं, दोबारा उच्च गुणवत्ता से निर्माण करने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment