Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड के गिरोह ने चुराए थे 36 लाख के गहने:प्रयागराज में ज्वेलरी शॉप चोरी में 4 गिरफ्तार, 450 ग्राम सोना और 1.8 किलो चांदी बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के कैंट स्थित सदर बाजार चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात झारखंड के गिरोह ने अंजाम दी थी। इस गिरोह के तीन सदस्य दिन में शहर भर में घूम-घूम कर रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। तीनों के साथ ही कुल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा कर दिया है। इनके कब्जे से 450 ग्राम पीली धातु (सोना), 1.8 किलोग्राम सफेद धातु (चांदी) और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। 12 फरवरी को हुई थी वारदात 12 फरवरी की रात चोरों ने ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़कर दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। 13 फरवरी को दुकान मालिक प्रियांशु की तहरीर पर जांच शुरू की गई थी। ऐसे करते थे रेकी, फिर वारदात पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह दिनभर इलाके में घूम-घूमकर ज्वेलरी दुकानों और मकानों की रेकी करता था। रात में सुनसान समय देखकर वारदात को अंजाम दिया जाता था। चोरी के दौरान एक सदस्य बाइक पर बाहर खड़ा होकर आने-जाने वालों पर नजर रखता था, जबकि बाकी आरोपी शटर तोड़कर अंदर घुसते थे। चोरी का माल ठिकाने लगाकर आरोपी मौज-मस्ती और खर्च पूरे करते थे। गिरफ्तार आरोपी करेली क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रह रहे थे और मूल रूप से झारखंड के साहिबगंज जनपद से जुड़े बताए गए हैं। इनमें बकरीदउल शेख उर्फ पोपो (21 वर्ष) – मूल निवासी साहिबगंज, झारखंड, समीउल शेख उर्फ छोटू (20 वर्ष) – मूल निवासी साहिबगंज, झारखंड, परवेज आलम उर्फ तौशीफ उर्फ नेपाली (21 वर्ष) – मूल निवासी साहिबगंज, झारखंड के अलावा एक अन्य गौरव कनौजिया उर्फ मुकुल (24 वर्ष) – निवासी मीरापुर, प्रयागराज है। इन्हें कैंट क्षेत्र में काली पलटन बाबा जी की कुटी के पास से गिरफ्तार किया गया। दो अभियुक्त अब भी फरार डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य के अनुसार, इस मामले में दो अभियुक्त अभी भी वांछित हैं। इनमें से एक वह व्यक्ति है जिसे चोरी के गहने बेचे जाते थे। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। नहीं कराया सत्यापन, ना हिस्ट्रीशीट खोली इस मामले में करेली पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल गिरफ्तार बदमाशों में झारखंड के जो तीन युवक पकड़े गए हैं वह अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। उनका अपराधी इतिहास भी है। इसके बावजूद अब तक उनकी हिस्ट्रीशीट नहीं खोली गई। इसके अलावा करेली की जिस झुग्गी बस्ती में उन्होंने अपना पता बताया है, वहां पहले भी अवैध रूप से लोगों के रहने की बात सामने आई है। इसके बावजूद उनके सत्यापन को लेकर गंभीरता नहीं बरती गई। डीसीपी सिटी ने बताया कि इन सभी का सत्यापन कराया जाएगा और हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईवे पर कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर...VIDEO:अयोध्या में 50 मीटर तक घसीटा, पुलिस कार चालक की पहचान कराने में जुटी
    Next Article
    मासूम ने स्कूल में निगला मोती, तड़पकर मौत; VIDEO:क्लास में खेल में मुंह में रखा ब्रेसलेट का मोती, हाथ से गला पकड़कर तड़पने लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment