Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत:आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवर्धन फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना छाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवर्धन फ्लाईओवर पर हुई। एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, एक युवक ने उपचार शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। पुलिस जांच में मृतकों की पहचान आगरा निवासी सनी और लायक सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों हलवाई का काम करते थे। वे आगरा में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली में अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। उनके साथ दो अन्य साथी बाइक पर आगे चल रहे थे, जबकि सनी और लायक सिंह स्कूटी पर पीछे आ रहे थे। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 वर्षीय युवक की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफल:मेरठ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने न्यूनतम तकनीक से किया इलाज ,आधुनिक तकनीक और टीमवर्क से मिली सफलता
    Next Article
    16 फर्जी फर्म बनाकर 2.75 करोड़ की टैक्स चोरी:महिला समेत 4 गिरफ्तार, लखनऊ में कारोबारियों को जीएसटी ITC बेचते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment