Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का अलीगढ़ में ठहराव:कानपुर के यात्रियों को मिलेगा लाभ, 13 मार्च से दो मिनट रुकेगी ट्रेन

    16 hours ago

    1

    0

    रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 12873/12874 हटिया–आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का अलीगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 13 मार्च 2026 से लागू किया जाएगा। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12873 हटिया–आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 10:08 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हटिया से 12 मार्च 2026 को प्रस्थान करेगी और 13 मार्च से अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव शुरू होगा। वहीं गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार टर्मिनल–हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अलीगढ़ स्टेशन पर रात 10:23 बजे पहुंचेगी और 10:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 13 मार्च 2026 को प्रस्थान करेगी और उसी दिन से अलीगढ़ स्टेशन पर इसका ठहराव लागू हो जाएगा। रेलवे के इस फैसले से अलीगढ़ और आसपास के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। समझिए इस गाड़ी के कुल स्टॉपेज ये गाड़ी हटिया से चल के रांची, मुरी जंक्शन, रामगढ़, बरकाकाना, पटरारतु, खलारी, तोरी जंक्शन, लतेहर, बरवादिह, डॉलटनगंज, गड़वा रोड जंक्शन, गढ़वाह, नगर उंटारी, रेनूकूट, चोपन, सोनभद्र, चुनार जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ होते हुए आनंद विहार तक चलेगी। वापसी में इस गाड़ी के ये ही स्टॉपेज बनाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेक्निकल कमेटी को साइडलाइन कर बिल पास कराने की कोशिश:डूडा से हटाए गए जेई ने टेक्निकल कमेटी को दरकिनार किया, डीएम तक पहुंचा मामला
    Next Article
    6 महीने पहले मिले मोनालिसा और फरमान:केरल में रचाई शादी, खुद को बॉलीवुड, मलयालम और तमिल एक्टर बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment