Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 महीने पहले मिले मोनालिसा और फरमान:केरल में रचाई शादी, खुद को बॉलीवुड, मलयालम और तमिल एक्टर बताया

    18 hours ago

    1

    0

    महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों और मासूम मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। खबरों के मुताबिक, मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। हालांकि इस रिश्ते को लेकर उनके परिवार ने विरोध जताया है। दोनों ने केरल के थंपानूर थाने में पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह फरमान है कौन, कहां का रहने वाला है और आखिर यह मोनालिसा के संपर्क में आया कैसे। इसे लेकर ही दैनिक भास्कर ने पूरी पड़ताल की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट….. मलयालयम फिल्म में दोनों साथ फरमान खान मूल रूप से यूपी के बागपत जिले में बरौत गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम जफर अली और मां का नाम निशा खातून है। बागपत के ही पलरी में जनता इंटर कॉलेज से उसने 12वीं और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद वह महाराष्ट्र चला गया और थिएटर से जुड़ गया। यहीं उसने एक्टिंग के गुर सीखे और फिर कुछ टीवी सीरियल व शॉर्ट फिल्मों में काम किया। मौजूदा समय में वह एक मलयालम फिल्म नागम्मा में काम कर रहा है। इस फिल्म में उसके साथ मोनालिसा भी को एक्ट्रेस है। 17 फरवरी को ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। छह महीने पहले संपर्क में आए छह महीने पहले दोनों एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए। इसके बाद उनमें बातचीत होने लगी। फिर वह एक-दूसरे को पसंद करने लगे। फरमान ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनालिसा के साथ अपने वीडियो व तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें सितंबर 2025 तक की तस्वीरें व वीडियो शामिल हैं। पहले मोनालिसा ने प्रपोज किया उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मोनालिसा व फरमान गले में जयमाला डाले हुए अपनी शादी के बारे में जानकारी देते नजर आए हैं। इसमें फरमान ने बताया- हम दोनों केरल में घूमने आए थे। इसी दौरान हमने शादी की। हमें केरल बहुत अच्छा लगा है और अभी हम केरल में ही रहेंगे। मोनालिसा ने कहा- मेरे परिवार के लोग गांव में ही मेरी शादी करना चाहते थे, जबकि मुझे लड़का पसंद नहीं था। इस दौरान फरमान बताया- पहले मोनालिसा ने ही मुझे प्रपोज किया। उसने यह भी बताया कि मोनालिसा के पिता उन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का अलीगढ़ में ठहराव:कानपुर के यात्रियों को मिलेगा लाभ, 13 मार्च से दो मिनट रुकेगी ट्रेन
    Next Article
    हैलेट में 3 सफाई कर्मियों ने तीमारदार को पीटा, VIDEO:बोला- होश में रहो, गला और शर्ट का कॉलर पकड़कर खींचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment