Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jharkhand Voter List पर बड़ा अपडेट: SIR से पहले 75% वोटरों की पैरेंटल मैपिंग पूरी, CEO ने दी जानकारी

    20 minutes ago

    1

    0

     झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य में 20 जून से शुरू होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद से पहले 75 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची के साथ उनके माता-पिता के विवरण के आधार पर मिलान (पैरेंटल मैपिंग) पूरा कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि शनिवार से सभी मतदान केंद्रों पर उन मतदाताओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी, जिनकी अब तक मैपिंग नहीं हुई है। मिलान किए गए मतदाताओं को आगामी एसआईआर प्रक्रिया के लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। झारखंड में अब 2.64 करोड़ मतदाता हैं। सीईओ ने कहा, “इससे पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद के दौरान झारखंड के 75 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूचियों के साथ उनके माता पिता के विवरण के आधार पर मिलान का कार्य पूरा हो चुका है। मिलान नहीं किए गए मतदाताओं की सूची आज (23 मई से) राज्य भर के सभी मतदान केंद्रों पर जारी की जाएगी।” उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर गैर-मिलान वाली (अनमैप्ड) मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। कुमार ने कहा कि जिन लोगों का नाम ‘अनमैप्ड’ सूची में है, उन्हें नाम के मिलान के लिए अपने बूथ अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सूची अगले दो सप्ताह तक सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी और पांच अगस्त को मतदाता सूची के मसौदे के साथ-साथ अनुपस्थित, मृत और ‘डुप्लिकेट’ मतदाताओं की सूची भी जारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश के विभाजन के समय संघ की शक्ति उतनी नहीं थी अन्यथा देश का विभाजन भी नहीं होताः सुनील आंबेकर
    Next Article
    Bengal में घुसपैठ रोकने के लिए चल रहे एक्शन के लिए Amit Shah ने थपथपाई Suvendu Adhikari की पीठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment