Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी GRP ने 26 लाख के मोबाइल मालिकों को सौंपे:ट्रेन में सफर के दौरान गुम हुए थे 218 फोन, छह राज्यों से ढूंढ लाई जीआरपी

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी जीआरपी ने सोमवार को गुम हुए रेल यात्रियों के 218 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल पाने वाले यात्रियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। पहले दो तस्वीरें देखें… सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जीआरपी झांसी करीब 70 लाख रुपए कीमत के मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। सोमवार को जिन 218 मोबाइल फोनों को लौटाया गया, उन्हें यात्रियों के सत्यापन के बाद ही सुपुर्द किया गया। एसपी ने बताया कि झांसी मंडल के विभिन्न जीआरपी थानों में यात्रियों ने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों में दिए गए आईएमईआई नंबर के आधार पर सर्विलांस टीम ने मोबाइल ट्रैक किए। जांच में पता चला कि ये मोबाइल मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सक्रिय हैं। इसके बाद जीआरपी के 12 थानों और सर्विलांस टीम को मोबाइल बरामद करने की जिम्मेदारी दी गई। करीब तीन महीने तक चले अभियान में सभी मोबाइल बरामद कर लिए गए। मोबाइल मिलने के बाद शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए बिल और आईएमईआई नंबर का मिलान कराया गया। सत्यापन पूरा होने के बाद यात्रियों को झांसी बुलाकर उनके मोबाइल वापस सौंपे गए। एसपी जीआरपी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की बरामदगी के लिए जीआरपी लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने की अपील भी की। कहा कि अक्सर लापरवाही के चलते लोगों के मोबाइल गुम हो जाते हैं या फिर चोरी हो जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान अपने सामान और मोबाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 दिन कोमा,30 दिन वेंटिलेटर पर जीती जिंदगी की जंग:सड़क हादसे में सिर में आई थी गंभीर चोट, डिफ्यूज एक्सोनल इंजरी से जूझ रहा था
    Next Article
    सेंटर पर एंट्री न मिलने से रो पड़ी छात्रा, VIDEO:गोरखपुर में 100 से अधिक को एग्जाम देने से रोका, अभ्यर्थियों ने सड़क जाम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment