Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी IG ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि:पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर कार्यक्रम, जनसेवा का संकल्प लिया

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। झांसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आकाश कुलहरि ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एसएसपी विकास कुमार, एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सदर सिमरन सिंह, सीओ सिटी प्रिया सिंह और सीओ रामवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। देश और समाज की रक्षा में बलिदान देने वालों को किया याद इस अवसर पर राष्ट्र और समाज की सुरक्षा, शांति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों के बलिदान को नमन किया गया। आईजी आकाश कुलहरि ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने जनसेवा, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। इस दौरान कहा गया कि शहीद पुलिसकर्मियों का अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नाहिद हसन बोले- गंगोह का घेर बना देंगे:अरबीन चौहान हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, 6 जेल गए
    Next Article
    भाखड़ा पुल के संरक्षण की मांग:पूर्व विधायक बोले- विशेषज्ञों की राय लेकर तय हो पुल का भविष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment