Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी जीआरपी ने ट्रेन से पकड़ा फर्जी टीटीई,VIDEO:नकली आईकार्ड पहनकर जुर्माना वसूल रहा था, यात्रियों ने पीटकर जीआरपी को सौंप दिया

    12 hours ago

    2

    0

    झांसी में ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली करने वाले युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी गले में इंडियन रेलवे लिखा रिबन डालकर लोगों को गुमराह कर रहा था। दरअसल, सीतापुर से मुम्बई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन (12108) में भीड़ और टिकट चेकिंग स्टाफ की कमी का फायदा उठाकर आरोपी ट्रेन के स्लीपर कोच S-8 में चढ़ गया। वह स्लीपर कोच में यात्रियों के टिकट चेक करने लगा और उनसे पैसे वसूलने लगा। भरोसा जीतने के लिए उसने गले में रेलवे जैसा रिबन डाल रखा था, लेकिन उसके कार्ड होल्डर में पहचान पत्र की जगह एयरटेल पेमेंट बैंक का प्रीपेड कार्ड लगा था, जिसे वह छिपाकर रखता था। यात्रियों को उसकी हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने रेलवे और जीआरपी को सूचना दी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने उसकी पिटाई भी कर दी। ट्रेन जब झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंची, तब जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित तिवारी, निवासी बलिया बताया। यात्रियों ने पीटा तो वीडियो बनाकर धमकाने लगा सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन के स्लीपर कोच में टीटीई बनकर घूम रहे युवक ने अपने फ्रॉड की पोल खुद ही खोल दी। उसने यात्रियों पर दवाब बनाने के चक्कर में ट्रेन के कोच से ही अपने मोबाइल फोन में वीडियो शूट किया। 1.02 मिनट के वीडियो में यात्रियों द्वारा पीटे जाने के बाद फर्जी टीटीई अंकित तिवारी ने कहा कि मुझे ट्रेन में मारा गया है। वह एक युवक को भी वीडियो में दिखाकर कहता है कि इसी ने मुझे मारा है। ये मुझे बोल रहा था कि तू दारू पीकर आया है, फर्जी टीटीई आगे बोला कि आप सब जानते हैं मैं दारू नहीं पीता। मैं प्यार से सभी से टिकट मांग रहा था लेकिन किसी ने टिकिट नहीं दिखाया। अब वीडियो बनाना मेरी मजबूरी हो गई है। इस दौरान फर्जी टीटीई उस युवक से ये भी कहते सुनाई दे रहा है कि उरई में तुम्हें उतरवा लूंगा। इस दौरान अन्य यात्री ने फर्जी टीटीई से ये भी कहा कि बुरा मत मानना लेकिन अगर तुम सही में टीटीई होते तो कोई तुम पर हाथ नहीं उठाता। रेलवे स्टेशनों के बाहर बिक रहे रिबन झांसी समेत अधिकांश रेलवे स्टेशनों के बाहर “भारतीय रेल”, “इंडियन रेलवे”, “नॉर्थ सेंट्रल रेलवे” और “NCR” लिखे हुए रिबन खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इन रिबन का इस्तेमाल अब ठगी करने वाले लोग भी कर रहे हैं। आम तौर पर गले में ऐसा रिबन डाले व्यक्ति को देखकर यात्रियों को लगता है कि वह असली रेलकर्मी है। इसी भरोसे का फायदा उठाकर ठग बिना टिकट यात्रियों को डराते हैं और जुर्माने के नाम पर उनसे पैसे वसूल लेते हैं। स्टाफ की कमी के चलते हो रहे फ्रॉड झांसी से होकर गुजरने वालीं या यहां से चलने वाली अधिकांश ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ की भारी कमी बनी हुई है। हालात यह हैं कि जिन ट्रेनों में पांच टीटीई होने चाहिए, वहां केवल दो कर्मचारियों से ही काम चलाया जा रहा है। कम स्टाफ के कारण स्लीपर और जनरल कोच में ठीक से टिकट चेकिंग नहीं हो पाती। खासकर स्लीपर कोच में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से टीटीई सभी यात्रियों तक पहुंच ही नहीं पाते। इसी स्थिति का फायदा उठाकर फर्जी टीटीई सक्रिय हो जाते हैं और यात्रियों से अवैध वसूली करने लगते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में आजम खान के घर पहुंचे अजय राय:अदीब आज़म खान और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हालचाल लिया
    Next Article
    मेरठ में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य:ईरान-इजराइल युद्ध के बावजूद नहीं दिखी कोई किल्लत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment