Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के बाजारों में वाहनों की नो एंट्री:भारी वाहनों की डेढ़ घंटे की छूट भी खत्म की गई, ई-रिक्शा ने लाइन तोड़ी तो होगा चालान

    1 day ago

    2

    0

    झांसी में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर में यातायात का दबाव बढ़ने और जाम की स्थिति बनने पर ही डायवर्जन लागू किया जाएगा। वहीं, महानगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। पहले दोपहर 3 से शाम 4:30 बजे तक भारी वाहनों को मिलने वाली छूट भी निरस्त कर दी गई है। बसों के लिए तय किए गए रास्ते ललितपुर और बबीना की ओर जाने वाली बसें झांसी होटल चौराहे से संचालित होंगी। वहीं, मऊरानीपुर और छतरपुर जाने वाली बसों का आवागमन अग्रसेन चौक से होगा। इलाइट चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ने पर शिवपुरी, दतिया और ग्वालियर की ओर जाने वाली बसें बस स्टैंड से सीधे अग्रसेन चौक होते हुए मेडिकल बाईपास से अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। पुराने शहर में तीन और चार पहिया वाहन की नो एंट्री त्योहारों के दौरान कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। खंडेराव गेट से कोतवाली मार्केट, महिला चिकित्सालय तिराहे से खंडेराव गेट, सिंधी तिराहे से मानिक चौक, मुरली मनोहर मंदिर से मानिक चौक और गंदीगर का टपरा से मानिक चौक की ओर इन वाहनों की एंट्री नहीं होगी। दो पहिया वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था कोतवाली क्षेत्र में एकल मार्ग व्यवस्था लागू रहेगी। खंडेराव गेट और मिनर्वा से प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहन कोतवाली की ढाल, सिंधी तिराहा होते हुए रानी महल की ओर से बाहर निकल सकेंगे। इस क्षेत्र में सड़क पर दो पहिया वाहन खड़ा करने पर भी कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर खड़े मिलने वाले वाहनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी। सदर बाजार में भी प्रतिबंध सदर बाजार में बाटा चौराहे से थाना सदर बाजार की तरफ आने-जाने वाले तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को निर्देश यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को एक कतार में वाहन चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्हें मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा करने के बजाय किनारे खड़ा करना होगा। सवारियों को भी सड़क के किनारे ही उतारने और बैठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाजारों में जाम की स्थिति न बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहार पर सफाई व्यवस्था के लिए 24 घंटे मुस्तैद नगर-निगम:रोज उठ रहा 2000 टन कूड़ा, दिवाली पर रात भर होगी सफाई
    Next Article
    रामायण फिल्म के शो में प्रोजेक्टर से धुआं निकला:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में 10 से 15 दर्शक सुरक्षित बाहर निकाले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment