Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के बालू घाट पर एसडीएम ने करा दी खुदाई:जिस रास्ते से गुजर रहे थे अवैध खनन के ट्रैक्टर, वहां चार फीट गहरे गड्ढे कराए

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी की मोंठ तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खिरिया घाट और तालौड़ में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन की शिकायतों के बाद एसडीएम अवनीश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर खनन में इस्तेमाल हो रहे रास्ते को जेसीबी मशीन से खुदवाकर बंद करा दिया। दो तस्वीरें देखें… प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ से अवैध रूप से बालू का उत्खनन किया जा रहा है। खनन माफिया रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बालू का परिवहन कर रहे थे। शिकायतों के बाद एसडीएम अवनीश तिवारी ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और अवैध खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बाधित करा दिया, ताकि वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। एसडीएम ने साफ कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और दोबारा अवैध खनन सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सांसद ने भी उठाए थे सवाल बीते दिनों गरौठा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने भी इलाके में हो रहे अवैध खनन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को उठाते हुए कार्रवाई की जरूरत बताई थी। सांसद के बयान के बाद जिले की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लग सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संगम ब्रांड की शराब, संतों में आक्रोश:प्रयागराज में साधु बोले- सरकार एक्शन ले, वरना आंदोलन करेंगे; आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    उदय भानु बिस्वास की काउंसलिंग पूरी:पुलिस को कस्टडी मिली, आज कोर्ट में पेशी होगी; बेटी के शव के साथ रह रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment