Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उदय भानु बिस्वास की काउंसलिंग पूरी:पुलिस को कस्टडी मिली, आज कोर्ट में पेशी होगी; बेटी के शव के साथ रह रहा था

    10 hours ago

    1

    0

    उदय भानु बिस्वास की काउंसलिंग पूरी हो गई है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उदय भानु बिस्वास को पुलिस कस्टिडी में सौंप दिया। अब पुलिस ने उदय भानु बिस्वास पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। संभवत: गुरुवार को सदर पुलिस उदय भानु को कोर्ट में पेश कर सकती है। पहले एक नजर पूरे मामले पर सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले में 76 वर्षीय उदय भानु बिस्वास अपनी 36 वर्षीय बेटी प्रियंका बिस्वास के साथ रह रहे थे। उदय भानु बिस्वास शिक्षा विभाग से रिटायर्ड थे तो बेटी प्रियंका बिस्वास MCA की पढ़ाई कर चुकी थी। 11 अप्रैल की शाम प्रियंका का शव उसके बंद मकान से बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिता उदय भानु बिस्वास चार महीने पहले काला पीलिया से प्रियंका की मौत हो जाने के बाद उसे घर के भीतर ही छोड़कर चले गए। अंदर ही अंदर शव कंकाल बन गया। शक के दायरे में पिता की भूमिका पहले ही दिन से इस मामले में पिता उदय भानु बिस्वास शक के दायरे में रहे। लेकिन फिर पुलिस को एहसास हुआ कि उदय भानु बिस्वास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस पूछताछ में पिता ने बताया कि प्रियंका का इलाज वह झाड़ फूंक वाले से करा रहा था लेकिन राहत नहीं मिली और उसकी मौत हो गई। वह डर गया और बेटी को छोड़कर हरिद्वार व देहरादून जाकर रहने लगा। पुलिस ने की काउंसलिंग की पैरवी प्रियंका का शव मिलने के बाद पुलिस ने उदय भानु बिस्वास को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन पुलिस को अपने सवालों के जवाब नहीं मिले। उदय भानु बिस्वास की गतिविधियां मानसिक रोगियों के जैसी थीं। तय हुआ कि उदय भानु बिस्वास को मनोचिकित्सकों की देखरेख में रखा जाए ताकि वह उनकी काउंसलिंग कर सकें। 17 अप्रैल को भेजा काउंसलिंग सेंटर सीएमओ अशोक कटारियां ने पुलिस की पैरवी के अनुसार उदय भानु बिस्वास की काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुरु करा दिया। 17 अप्रैल को उसे लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती करा दिया गया। यहां मनो चिकित्सकों ने प्रभारी तरुण पाल की देखरेख में उदय भानु बिस्वास की काउंसलिंग शुरु कर दी। बीच में काउंसलिंग का समय भी बढ़ाया गया। गुरुवार को 20 दिन की काउंसलिंग के बाद उदय भानु बिस्वास को रिलीव किया गया। पुलिस गुरुवार को कोर्ट में करेगी पेश उदय भानु बिस्वास को पुलिस गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में एक मुकदमा दर्ज किया है जो उदय भानु बिस्वास के खिलाफ है। पुलिस उसे छोड़ भी नहीं सकती है। इसलिए गुरुवार को पहले उदय भानु बिस्वास को कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई एडिशनल एसपी नवीना शुक्ला ने बताया कि उदय भानु बिस्वास के खिलाफ बीएनएस की धारा 239 और 271 में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट जो भी निर्णय देगी, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वह पुलिस कस्टिडी में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के बालू घाट पर एसडीएम ने करा दी खुदाई:जिस रास्ते से गुजर रहे थे अवैध खनन के ट्रैक्टर, वहां चार फीट गहरे गड्ढे कराए
    Next Article
    मेरठ में दो दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:एसएसपी बोले- काम में लापरवाही मिली, लोगों ने भी शिकायतें की थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment