Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में एकाउंटेंट ने 85 लाख रुपए का गबन किया:सात साल तक फर्म में की नौकरी, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    सेक्टर-63 थाने में एक कंपनी के निदेशक ने करीब छह साल तक अकाउंटेंट के पद काम करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने उस पर करीब 85 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-63 स्थित जैगोन ग्रुप के निदेशक रमन दीवान ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी में दिल्ली के खिचड़ीपुरी निवासी रोहित मुरालिया साल 2019 से 2025 तक बतौर अकाउंटेंट नियुक्त था। उसे जीएसटी संबंधित कार्यों से जैसे जीएसटी गणना, भुगतान और कार्यालय के लेखा-जोखा की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। 50 हजार रुपए जीएसटी रकम जमा की कंपनी द्वारा जीएसटी कार्यालय में कर जमा कराने के लिए समय-समय पर चेक/बैंक ट्रांसफर के माध्यम से रकम लगभग 1.35 करोड़ रुपये रोहित मुरालिया के दो बैंक खातों में जमा करने के लिए भेजी गई। जांच में पाया गया कि 50 हजार रुपये जीएसटी की रकम जमा की गई, लेकिन शेष 85 लाख रुपये विभाग में जमा नहीं किए। आरोपी है कि शेष रकम का गबन कर लिया गया। नोटिस के बाद मिली जानकारी शुरुआती स्तर पर कुछ जीएसटी रकम जमा की गई, लेकिन बाद में पता चला कि कई अवधियों की जीएसटी रकम विभाग में जमा नहीं की गई। इसके लिए जीएसटी विभाग से उन्हें नोटिस प्राप्त हुए, तब उन्हें इस अनियमितता की जानकारी हुई। कंपनी की आंतरिक जांच में पता चला कि कंपनी द्वारा जो रकम रोहित मुरालिया के खाते में जीएसटी भुगतान के लिए भेजी गई थी, उसे आरोपी ने विभाग में रकम जमा नहीं किया। फर्जी बिल कंपनी को भेजे आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से स्वयं का ओवरटाइम तैयार किया और फर्जी बिल कंपनी को भेजे। इससे कंपनी को भारी आर्थिक क्षति हुई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के कांग्रेस प्रदेश सचिव को ले गई दिल्ली पुलिस:AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन करने के मामले में उठाया, घर पहुंचे कांग्रेसी
    Next Article
    मैक्सिकन सेना के ऑपरेशन में मारा गया खूंखार ड्रग माफिया "एल मेंचो", पूरे देश में फैली हिंसा और भगदड़; उड़ानें रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment