Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के लोग बोले- ये भविष्य का मजबूत बजट है:यूपी सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर से बुंदेलखंड की किस्मत बदलने पर किया फोकस

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बजट को झांसी के लोगों से जमकर सराहना मिल रही है। वहीं, योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में झांसी के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। साथ ही चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी दी गई है। बजट प्रावधानों से झांसी समेत बुंदेलखंड क्षेत्र की विकास योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है। युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष फोकस CA और ICAI की झांसी शाखा के अध्यक्ष उज्ज्वल मोदी ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश का 9.13 लाख करोड़ रुपए का यह बजट राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला एक साहसिक और दूरदर्शी दस्तावेज है। एक प्रोफेशनल के रूप में बजट से पूर्व प्रदेश का पहला इकोनॉमिक सर्वे प्रस्तुत किया जाना ऐतिहासिक और अत्यंत सराहनीय कदम है, जो डेटा-आधारित शासन (Data-driven Governance) और पारदर्शिता के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिना किसी नए कर लगाए राजकोषीय घाटे को 3 प्रतिशत की सीमा में बनाए रखना उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन का परिचायक है। झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए स्मार्ट सिटी मिशन, डिफेंस कॉरिडोर और 5,000 करोड़ के औद्योगिक विस्तार फंड जैसे प्रावधान स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स हब के विकास को नई गति देंगे। विशेष रूप से 225 करोड़ रुपए के एआई (AI) मिशन और एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की घोषणा यह प्रमाणित करती है कि उत्तर प्रदेश तेजी से एक फ्यूचर-रेडी इकोनॉमी की ओर अग्रसर है। यह बजट केवल आवंटनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार करने का एक ठोस रोडमैप है। बजट में समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए गए हैं— ● युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास से जुड़ी योजनाएं। ● किसानों के लिए सुविधाएं व आधारभूत ढांचे का विस्तार। ● महिलाओं की सुरक्षा और आवास सुविधा पर जोर। ● उद्यमियों, बुजुर्गों और कामकाजी वर्ग के लिए विशेष योजनाएं। वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण बुधवार को पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया— ● सेफ सिटी की अवधारणा को साकार किया जाएगा। ● कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। ● नगर निगम क्षेत्रों में वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाए जाएंगे। ● नए शहरों में सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की व्यवस्था होगी। औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा ● मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण एवं नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना के तहत 5,000 करोड़ रुपए का प्रावधान। ● नए औद्योगिक शहरों की बसावट को प्रोत्साहन स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से रोजगार ● अब तक 200 रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए एमओयू हस्ताक्षरित। ● करीब 35,280 करोड़ रुपए का प्रस्तावित निवेश लगभग 53,263 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान। झांसी बनेगा सोलर और स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर ● प्रदेश के 17 नगर निगम सोलर सिटी के रूप में विकसित किए जाएंगे। ● विकास प्राधिकरणों की योजनाओं के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यूपी के 10 शहरों का चयन झांसी लखनऊ कानपुर प्रयागराज वाराणसी आगरा अलीगढ़ बरेली सहारनपुर मुरादाबाद व्यापारी बोले-हमारे लिए भी कुछ होता प्रदेश के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दवा व्यापारी नीरज अग्रवाल उर्फ बबलू ने बुधवार को पेश किए गए बजट को भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया है। हालांकि, उन्होंने कारोबारियों के लिए बजट में लाभ देने की बात भी कही। वहीं, उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी जताई। बोले कि सरकार झांसी समेत प्रदेश को शानदार बनाने की योजनाएं लाती है लेकिन जिन अधिकारियों को योजना धरातल पर लागू करनी है, वह अपना उत्तरदायित्व सही ढंग से नहीं निभा रहे। सुविधा कर में कटौती होती तो अच्छा होता महिलाओं ने नगर निगम स्तर पर लगने वाले टैक्स में राहत पर ज्यादा जोर दिया। राम कुमारी दुबे ने कहा कि सबसे ज़्यादा भार मिडल क्लास पर होता है। बोलीं, प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर टैक्स और तमाम छोटे छोटे टैक्स लगने से उनकी सेविंग्स खत्म हो गईं। अगर बजट में इन टैक्स पर कुछ राहत मिलती तो अच्छा होता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 17 फरवरी को वोटिंग:DAV काॅलेज में वोट पड़ेंगे, 21 पद के लिएि 94 प्रत्याशी के बीच मुकाबला
    Next Article
    संतकबीरनगर को यूपी बजट में नहीं मिली विशेष सौगात:पर्यटन, कृषि और मेडिकल कॉलेज की उम्मीदें अधूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment