Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी का युवक MP में राजघाट नहर में डूबा:20 घंटे बाद शव मिला, दोस्तों के साथ दर्शन करने रतनगढ़ माता जा रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी के एक युवक की मध्य प्रदेश में राजघाट नहर में डूबने से मौत हो गई। वह रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करने के लिए दोस्तों के साथ घर से निकला था। रास्ते में नहाने वक्त पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया और गहने पानी में समा गया। करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने युवक का शव घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर बरामद किया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना दतिया जिले के थरेट थाना क्षेत्र के सेंथरी गांव की है। दो ऑटो में सवार थे दोस्त मृतक का नाम राहुल यादव (25) था। वह झांसी के बकरामंडी में रहता था। बुधवार शाम को वह अपने दोस्त नरेंद्र यादव, चरण यादव, मनोज यादव, बृजेश यादव और राहुल यादव के साथ दो ऑटो से रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए निकला था। सेंथरी पुलिया के पास राजघाट नहर देखकर सभी युवक नहाने लगे। इसी दौरान राहुल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। दोस्तों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण राहुल कुछ ही देर में डूब गया। सूचना मिलते ही थरेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों से तलाश शुरू कराई, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सुबह दोबारा शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस और SDRF टीम ने दोबारा सर्चिंग शुरू की। 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राहुल का शव नहर से बरामद किया गया। शव को सीएचसी इंदरगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पीएम हाउस इंदरगढ़ भेजा गया। परिजनों ने बताया कि, राहुल परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह झांसी के बकरा मंडी इलाके में चाट का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। अचानक हुई इस घटना से पत्नी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राहुल का एक भाई और एक बहन है। थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोला थाने में ग्रामीणों से मिले:गैंगरेप आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, बोले- इस सरकार में अपराधी बेलगाम
    Next Article
    पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव:बरेली के सिजौलिया में हुआ हादसा, इलेक्ट्रीशियन का काम करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment