Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 37 डिग्री पर आया टैम्प्रेचर, उमस बढ़ी:तेज धूप ने बढ़ा दी परेशानी, आगे भी बना रहेगा उतार चढ़ाव

    3 hours ago

    2

    0

    भीषण गर्मी से जूझ रहे झांसी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार को झांसी का अधिकतम तापमान गिरकर 37.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले कम है। यानी बारिश का असर तापमान पर साफ देखने को मिला, लेकिन उमस ने राहत को अधूरा कर दिया। गुरुवार को ऐसे बदला था मौसम गुरुवार दोपहर करीब 3:40 बजे तक तेज धूप रही, लेकिन अचानक बादल छा गए और करीब 3:50 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि बारिश के बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। आज गर्मी-उमस का डबल असर शुक्रवार को तापमान में गिरावट के बावजूद वातावरण में नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दिनभर पसीना और बेचैनी बनी रही। प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी गर्मी और उमस को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही स्कूलों का समय सुबह से 11:30 बजे तक कर दिया है। साथ ही लोगों को धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। मौसम में उतार चढ़ाव के संकेत मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन उमस से फिलहाल पूरी राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा शहर में लगे अधिकतर वाटर कूलर खराब:विभागीय जांच में 20 में से 7 वाटर कूलर काम नहीं कर रहे, लोगों को नहीं मिल रहा पानी
    Next Article
    देवरिया में रोडवेज कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन:निजी बसों के अवैध संचालन पर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment