Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 42 डिग्री तापमान, शाम को बारिश के आसार:अगले तीन दिन भी गर्मी से राहत नहीं, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    2 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी से जूझ रहे झांसी के लोगों के लिए आज राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज जिले में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि ये राहत बहुत अधिक समय तक नहीं रहने वाली है। पिछले कुछ दिनों से झांसी में तापमान 42 डिग्री के पार बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। आज बदल सकता है मौसम का मिजाज मौसम विभाग के मुताबिक, आज बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। गर्मी से बचाव के इंतजाम जारी भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव कर चुका है। कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अब 11:15 बजे तक ही संचालित हो रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर रखी है। अस्पतालों में बढ़ी तैयारी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए कूलर और एसी चालू कर दिए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ रहे हैं, ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है। आने वाले दिन में और राहत के संकेत मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगर बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट संभव है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमनमणि त्रिपाठी का नौतनवां तहसील में धरना:भूमाफिया और अवैध कब्जे के आरोपों पर गरमाई सियासत
    Next Article
    पीलीभीत में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग:युवक के गले में लगी गोली, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment