Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में आबकारी अधिकारी से ठेकेदार का झगड़ा हुआ...VIDEO:युवक बोला-हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ हाइवे पर शराब की दुकान क्यों चलवा रहे, अफसर भड़के

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी शहर में आबकारी विभाग की बैठक में हंगामा हो गया। एक युवक ने अधिकारियों पर मिलीभगत और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगा दिया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल इतना गरमा गया कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। विभागीय बैठक में टेंडर की बारीकियां समझाई जा रही थी आबकारी विभाग की ओर से शराब ठेकेदारों की बैठक एक स्थानीय होटल में बुलाई गई थी। बैठक में आबकारी अधिकारी शिशुपाल मौजूद थे। उन्होंने निविदा प्रक्रिया की बारीकियां समझाने के बाद कहा कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह सवाल पूछ सकता है। इसी दौरान एक युवक खड़ा हुआ और आधी रात में निविदा जारी कर सुबह प्रक्रिया शुरू करने पर सवाल उठाने लगा। युवक ने आरोप लगाया कि प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। अधिकारी ने जवाब दिया कि यदि कोई शिकायत है तो उसकी जांच कराई जाएगी। भाभी के नाम लाइसेंस, भड़के अफसर इसके बाद युवक, जिसकी पहचान सोमेश शिवहरे के रूप में हुई, ने अपनी दुकान का मुद्दा उठाया। उसका कहना था कि उसकी भाभी लाइसेंसी हैं और उनकी दुकान दिगार क्षेत्र में थी, जो नगर निगम क्षेत्र में आता है। युवक ने आरोप लगाया कि विभाग ने अचानक सूचना जारी कर दुकान को ग्रामीण क्षेत्र में दर्शा दिया। जब अधिकारी ने उससे पूछा कि क्या वह अनुज्ञापि है, तो युवक ने कहा कि लाइसेंस उसकी भाभी के नाम है और उसे बैठक में शामिल होने का अधिकार है। इस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। युवक ने आगे आरोप लगाया कि कई जगह स्टेट हाईवे पर दुकानें एक साल से संचालित हो रही हैं और विभाग हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहा है। उसने यहां तक आरोप लगाया कि क्या पैसे लेकर हाईवे पर दुकानें चलवाई जा रही हैं। युवक के इस आरोप पर अधिकारी भड़क गए और दोनों के बीच जोरदार बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 1.31 करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी:ट्रेडिंग ऐप पर की थी ऑनलाइन ट्रेडिंग, कू कॉइन और मिंग कॉइन ऐप के नाम पर कारोबारी से ठगा
    Next Article
    आगरा में बूंदाबांदी के बाद तापमान लुढ़का, हवा में ठंडक:सुबह का तापमान 13 डिग्री, 24 घंटे में 6.5 डिग्री की गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment