Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में BJP ने बंगाल की जीत मनाया जश्न:पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने बांटी मिठाई, बोले-अभी जीत का कीर्तिमान बनेगा

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की संभावित जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी जाहिर की। पहले दो तस्वीरें देखें… जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहरा रही है। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय के बाद ममता बनर्जी के कार्यकाल का समापन हो गया है। अब पश्चिम बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी अन्य राज्यों की तरह विकास कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चल रही वोटों की काउंटिंग में भारतीय जनता पार्टी रुझानों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस से काफी आगे चल रही है, जिससे भाजपा कार्यकर्ता और नेता जीत को लेकर खासे उत्साहित और आश्वस्त नजर आ रहे हैं। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और पार्टी की नीतियों व नेतृत्व पर विश्वास जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन:अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर एसएन विद्युत कार्यालय पहुंचीं
    Next Article
    लखनऊ में तूफान से आम के बागों को नुकसान:जमीन पर बिछे छोटे फल; बागवान बोले- भारी नुकसान हुआ, कैसे भरपाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment