Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बुकी आशीष उपाध्याय बोला- मेरे खिलाफ साजिश हुई:मुझे योगी सरकार पर पूरा विश्वास है, न्याय की जीत होगी

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में 100 करोड़ रुपए के चर्चित सट्टा सिंडिकेट मामले में गिरफ्तार भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष और सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोर्ट से बाहर आते ही आशीष उपाध्याय ने जोर-जोर से “योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस दौरान उसने कहा, “धर्म की विजय होगी और अधर्म का नाश होगा। मेरे खिलाफ जो षड्यंत्र रचा गया है, वह जल्द सामने आएगा।” उसने यह भी कहा कि उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है और प्रशासन निष्पक्ष जांच करेगा। पुलिस जब उसे गाड़ी में बैठाने लगी, तब भी वह लगातार नारेबाजी करता रहा। ऐसे खुला था मामला बता दें कि बुधवार को झांसी पुलिस ने मुस्तरा स्टेशन के पास से आईपीएल सट्टेबाजी में लिप्त तीन बुकी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आशीष उपाध्याय का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे आरोपी बनाया, लेकिन वह फरार हो गया। गुरुवार को सर्विलांस के जरिए उसका लोकेशन दिल्ली में मिला। इसके बाद शुक्रवार को झांसी पुलिस ने दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कौन है आशीष उपाध्याय ● आशीष उपाध्याय मूल रूप से झांसी के पालर गांव का निवासी है और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहा है। ● उसके दादा रामकिशोर उपाध्याय 1975 से 1985 तक ग्राम प्रधान रहे। ● पिता प्रभाकर राज्य सरकार में कर्मचारी थे और राजनीति में भी सक्रिय रहे। उनका 2023 में निधन हो चुका है। ● शुरुआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर और इंटरमीडिएट भानी देवी गोयल स्कूल से किया। ● बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। ● वर्ष 2005 में भाजपा जॉइन की। ● 2018 में सहकारी बैंक चेयरमैन पद के दावेदार रहे, बाद में डायरेक्टर नामित किए गए। ● वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष भी हैं। पत्नी ने की निष्पक्ष जांच की मांग आशीष की पत्नी रचना उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनके पति पिछले 15 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और उनकी छवि साफ रही है। उन्होंने कहा, “हमारा परिवार पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान है। मैं शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करती हूं। मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है।” पूर्व मंत्री ने जताई नाराजगी पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रविन्द्र शुक्ल ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को वर्षों तक मेहनत से आगे बढ़ाया गया है, लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से ऐसे मामलों की गहन जांच कराने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तड़के गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश:40KM की रफ्तार से चलीं हवाएं, 10 मई तक नहीं चलेगी लू
    Next Article
    मां की डांट से नाराज युवक ने दी जान:लखनऊ में शराब पीकर लौटा घर, सुबह टीन शेड में फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment