Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बाप-बेटे पर बदमाश ने गोली चलाई,VIDEO:पहला फायर मिस हुआ-दूसरी बार तमंचा हुआ जाम; ग्रामीणों ने 1 किमी दौड़ाकर पकड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में बदमाशों ने पिता-पुत्र की हत्या की कोशिश की। उन्होंने तमंचे से दो बार गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही कि पहली गोली मिस हो गई और दूसरी बार तमंचा जाम हो गया। घटना के बाद लोगों ने बदमाश और उसके साथियों को दौड़ा लिया। करीब 1 किमी तक पीछा करने के बाद तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य बदमाश तमंचा लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने शिकायत करने वाले पिता-पुत्र का ही चालान कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला एरच थाना क्षेत्र के बेंदा सुरवई गांव का है। देखिए 2 तस्वीरें… सामने आए वीडियो के बारे में पहले जानिए… बदमाशों के हमले का वीडियो सामने आया है। 1 मिनट 36 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग बैट और स्टंप लेकर गली में खड़े दिख रहे हैं। एक युवक पास खड़ी लड़की से कहता है कि मोबाइल से वीडियो बनाओ। लड़की जवाब देती है कि वीडियो बन रहा है। इसी दौरान बाइक सवार एक नकाबपोश युवक वहां से निकलने की कोशिश करता है। इस पर लड़की कहती है- अब कहां जा रहे हो? दम है तो कट्टा (तमंचा) निकालो, तुम्हें यहीं मारेंगे। तभी एक अन्य युवक कहता है- यहीं खड़े हैं, बनाओ वीडियो। एक बैट मुंह पर पड़ेगा तो सही हो जाओगे। लड़की भी कहती है- मार बल्ला, फिर देखते हैं। इसी बीच एक युवक आरोपी पर लाठी से वार कर देता है और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है। वीडियो में आगे दिखता है कि लोग आरोपियों को दौड़ा लेते हैं। तभी नकाबपोश बाइक से उतरकर वापस आता है और तमंचा तान देता है। पीछा कर रहे लोग रुक जाते हैं। वह गोली चलाता है, लेकिन फायर मिस हो जाता है। इसके बाद वह भागने लगता है और दोबारा ट्रिगर दबाता है, मगर गोली नहीं चलती। इसके बाद लोग फिर उसे दौड़ा लेते हैं। अब विस्तार से पढ़िए पूरी मामला…. जुआ खेलने की शिकायत का शक था बेंदा सुरवई गांव निवासी सरवन पुत्र बिहारी लाल ने बताया- मैं खेती-किसानी करता हूं। मेरे गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर बघैरा गांव है। वहां के सुभाष और उसके पिता से मेरी जान-पहचान है। किसी ने सुभाष के पिता से शिकायत कर दी थी कि सुभाष जुए में पैसा हार गया है। इसी बात को लेकर सुभाष को मुझ पर शक हो गया। इसके बाद उसका मेरे पास फोन आया और वह गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगा। मैंने समझाया कि मैंने उसके पिता से कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ और मुझे गोली मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान मेरे बेटे हरिसिंह ने भी फोन पर उसे गाली दे दी। तब सुभाष ने कहा कि वह अभी आकर देखता है। तमंचा लेकर आया और धमकाने लगा 11 फरवरी को सुभाष अपने 5-6 साथियों के साथ मेरे घर पर आ गया। उसने तमंचा निकालकर कहा कि हरिसिंह को बाहर निकालो। इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान सुभाष ने तमंचे से मुझ पर और मेरे बेटे पर गोली चला दी, लेकिन फायर मिस हो गया। उसने दोबारा ट्रिगर दबाया, मगर गोली नहीं चली। इसके बाद हमने उसका पीछा कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि सुभाष अपने दो साथियों के साथ भाग गया। हमने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मेरा, मेरे बेटे हरिकिशन और मेरे भाई सुनील का ही चालान कर दिया। हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने वीडियो वायरल किया थाने में जब हमारी बात नहीं सुनी गई तो हमने गुरुवार को घटना का वीडियो सार्वजनिक कर दिया, जिसमें सुभाष गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। हमने एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत दी है। अगर गोली चल जाती तो हमारी जान भी जा सकती थी। दोनों पक्षों के खिलाफ चालान किया गया था एरच थाना प्रभारी ने बताया-बेंदा सुरवई गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया था। उस दौरान सरवन की ओर से किसी वीडियो की जानकारी नहीं दी गई थी। अब वीडियो सामने आने के बाद उसे संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंदे पानी से बिगड़ी जलपरियों की तबीयत, VIDEO:अलीगढ़ में बोलीं- पैसा नहीं मिला, अब कैसे रहें; आयोजकों ने बाउंसरों को टैंक में उतारा
    Next Article
    KGMU में कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आगाज करने पहुंचे डिप्टी सीएम:ब्रजेश पाठक ने कहा- हार्ट अटैक से लेकर करना होगा जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment