Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में रंजिश में फायरिंग, VIDEO:युवक से मारपीट के बाद हमलावरों ने घर पर चलाई गोली, जान से मारने की धमकी

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादपुर में पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना सामने आई है। हमलावरों ने एक युवक से मारपीट के बाद उसके घर के सामने फायरिंग की। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया है। शहजादपुर निवासी विकास दुबे ने चंदपा कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि 11 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे गणेश सिटी, गिजरौली में नवीन उर्फ बिल्लू, अर्पित और शंभू ने उनके भाई अन्नू दुबे के साथ मारपीट की थी। मारपीट के पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर किया मुकदमा दर्ज... विकास दुबे के अनुसार, 12 फरवरी को नवीन और अर्पित ने गांव में उन्हें, उनके पिता मुकेश और चाचा संजय को घेरकर गाली-गलौज की। उन्होंने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। इसकी सूचना 12 फरवरी को ही थाने में दी गई थी। इसी रंजिश के चलते कल रात अर्पित और नवीन मोटरसाइकिल से विकास दुबे के घर के सामने आए। उन्होंने जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया। हमलावरों ने खुद को 'बिल्लू ठाकुर' बताते हुए कहा कि वे उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने विकास दुबे की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में डेढ़ घंटे जाम में फंसे सपा प्रमुख:अखिलेश यादव बोले- भाजपाई जितना बताते हैं, उससे दोगुना ज्यादा छिपाते हैं
    Next Article
    अमेठी में महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सक्रिय:डीएम-एसपी ने तपेश्वरनाथ धाम का निरीक्षण कर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment