Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 27°C

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में शुक्रवार को फिर से मौसम बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। रुक-रुक कर हवा बह रही है। इसे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले गुरुवार को झांसी में दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। बीते 24 घंटे में जिले में कुल 61 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार को अकेले 30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। जिले के आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश होने से माताटीला बांध का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते गुरुवार को बांध से 87 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। साथ ही बांध के 12 गेट चार फीट तक खोल दिए गए। इससे आसपास के क्षेत्रों में भी पानी बढ़ने की स्थिति बनी रही। सामान्य से 5.9 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान गुरुवार को दिनभर हुई बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। जिले का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में झांसी का मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में एक-दो बार बारिश हो सकती है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में शराब की दुकान में चोरी:2.34 लाख नकद और चार पेटी शराब गायब, CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए
    Next Article
    मेरठ में शराब के नशे में युवक ने की फायरिंग:पत्नी और साले को लगी, घायल; घरेलू विवाद में ससुराल में की लड़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment