Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में शराब के नशे में युवक ने की फायरिंग:पत्नी और साले को लगी, घायल; घरेलू विवाद में ससुराल में की लड़ाई

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में गुरुवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। आरोप है कि शराब के नशे में दानिश ने अपने ससुराल पहुंचे मायके वालों पर पिस्टल से 6 से ज्यादा गोलियां चला दीं। इस दौरान उसकी पत्नी शिफा के हाथ और साले मोहम्मद फैज के पेट में गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि दानिश और शिफा के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद शिफा के मायके वाले बीचबचाव के लिए पहुंचे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचे थे ब्रहमपुरी भूमिया पुल निवासी शादाब के मुताबिक, शिफा उनकी भतीजी है और उसकी शादी करीब 10 साल पहले श्याम नगर निवासी दानिश से हुई थी। दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार रात भी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। परिवार को इसकी जानकारी मिली तो मायके वाले शिफा के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्हें देखकर दानिश भड़क गया और विवाद बढ़ गया। हाथापाई के बीच चली गोलियां मायके वालों के पहुंचने के बाद दानिश ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान हुई हाथापाई में गोली शिफा के हाथ में लग गई। वहीं एक गोली उसके साले मोहम्मद फैज के पेट में जा लगी।फायरिंग के बाद फैज घायल होकर गिर गया। दोनों घायलों को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। आरोपी मौके से फरार साले को गोली लगने के बाद दानिश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग और विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 27°C
    Next Article
    पिता ने बेटे को सड़क पर गिराकर पीटा,VIDEO:हमीरपुर में शराब के लिए पैसे मांगे थे, छाती पर पैर रखकर मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment