Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बर्थडे के दिन इकलौते बेटे की मौत:बाइक से पार्टी करने निकले 3 दोस्त, गिरते ही सिर डिवाइडर से टकराया

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में बर्थ-डे के दिन 11वीं के छात्र की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहा था। तभी गाड़ी के साइड मारने के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बीच में बैठे बर्थडे बॉय का सिर जोर से डिवाइडर में टकराया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। निवेश माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे का शव देखकर मां बेहोश होकर गिर पड़ी। हादसे में लड़के के दो दोस्त भी घायल हैं। इनमें एक की हालत बेहद नाजुक है। उसका मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना नवाबाद में नारायण हॉस्पिटल के पास मंगलवार की है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… JEE- मेन की तैयारी कर रहा था निवेश नवाबाद के कोंछाभांवर गांव के रहने वाले रविकांत सक्सेना के परिवार में पत्नी, एक बेटा निवेश(16) और बेटी थे। वह बिहार के गया में प्राइवेट जॉब करते हैं। रविकांत ने बताया- निवेश मॉर्डल पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह जेईई मेन की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को बेटे का जन्मदिन था। वह 16 साल का हो गया था। शाम करीब 4 बजे निवेश बाइक से दोस्तों को पार्टी देने जा रहा था। उसके दोस्त यश रायकवार और प्रियांशु सेंगर भी साथ थे। यश बाइक चला रहा था, निवेश बीच में और प्रियांशु पीछे बैठा था। जब ये मेडिकल कॉलेज के सामने नारायण अस्पताल के पास पहुंचे तभी एक गाड़ी ने कट मारा। जिससे बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बेटे की लाश देखकर चीख उठीं मां-बहन हादसे की खबर पाते ही मां नीतू अपनी बेटी के साथ मौके पर पहुंच गई। यहां सड़क पर पड़े निवेश का शव देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगी। थोड़ी ही देर में बेहोश हो गई। माता-पिता के इकलौते बेटे निवेश की एक बड़ी बहन है। मां नीतू हाउस वाइफ हैं। बेटे की मौत की खबर पाकर पिता बुधवार को झांसी पहुंचे। दोस्त का ICU में चल रहा इलाज हादसे में घायल यश और प्रियांशु को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। यहां पर यश की हालत बेहद नाजुक बनी है। उसे आईसीयू में रखा गया है। तीनों बचपन के दोस्त थे। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल का कहना है कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। …………….. ये खबर भी पढ़ें… भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मर दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्टर राजपाल यादव बोले- जेलों में स्मोकिंग जोन बनना चाहिए:मैं सिगरेट नहीं छोड़ पा रहा; तिहाड़ से रिहा होकर शाहजहांपुर पहुंचे
    Next Article
    बोर्ड एग्जाम से पहले छात्रा गंगनहर में कूदी:हापुड़ से मेरठ आई, भाई को फोन कर बोली- दिमाग खराब है; गोताखोर तलाश में जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment