Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोर्ड एग्जाम से पहले छात्रा गंगनहर में कूदी:हापुड़ से मेरठ आई, भाई को फोन कर बोली- दिमाग खराब है; गोताखोर तलाश में जुटे

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मंगलवार शाम एक छात्रा ने गंगनहर में जान देने के लिए छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले उसने पास की दुकान से अपने भाई को फोन किया। बोली- मेरा दिमाग खराब है। मैं गंगनहर में कूद रही हूं। पुलिस और दुकानदार की सूचना पर छात्रा का भाई मौके पर पहुंचा। छात्रा की पहचान हापुड़ के खेड़ा गांव निवासी पप्पन की बेटी रितु (17) के रूप में हुई है। बुधवार को उसका 12वीं का पहला बोर्ड एग्जाम था। गोताखोर सरधना में गंगनहर में छात्रा की तलाश में जुटे हैं। मॉडल पेपर लेने सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी भाई मोहित ने बताया- बहन रितु इंटर की छात्रा है और पिलखवा के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आज बुधवार को उसका पहला बोर्ड एग्जाम था। वह मंगलवार की दोपहर घर से यह कहकर निकली थी कि मॉडल पेपर लेने अपनी सहेली के पास जा रही हूं, लेकिन वह मेरठ पहुंच गई। भाई ने बताया- मेरठ पहुंचने के बाद बहन ने गंगनहर के पास एक गुमटी से फोन किया था। कहा था कि दिमाग खराब हो गया है और मेरठ पहुंच गई हूं। हालांकि, कुछ ही देर बाद उसी गुमटी के दुकानदार का फोन आया कि छात्रा नहर में कूद गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंग नहर में गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बर्थडे के दिन इकलौते बेटे की मौत:बाइक से पार्टी करने निकले 3 दोस्त, गिरते ही सिर डिवाइडर से टकराया
    Next Article
    सीबीगंज में बनेगा बरेली का पहला 'नगर वन':30 हेक्टेयर में विकसित होगा 'ग्रीन लंग', मिलेगा ईको टूरिज्म हब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment