Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ब्यूटीशियन ने बॉयफ्रेंड के घर में जहर खाया,मौत:4 साल से अफेयर था, चाचा बोले- शादी का झांसा देकर 5 लाख के गहने हड़पे

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक ब्यूटीशियन ने अपने बॉयफ्रेंड के घर जाकर जहर खा लिया। इसके बाद वह घर पहुंची और अपनी भाभी को सल्फास खाने की जानकारी दी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच पिछले 4 साल से अफेयर था। आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर उससे नजदीकी बढ़ाई, फिर ब्लैकमेल कर पैसे और करीब 5 लाख रुपए के गहने हड़प लिए। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। शनिवार को ब्यूटीशियन अपने गहने वापस मांगने बॉयफ्रेंड के घर गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। वहां पर ब्यूटीशियन ने सल्फास खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना उल्दन थाना क्षेत्र के पचवारा गांव का है। लोन लेकर खोला था ब्यूटी पार्लर मृतका का नाम शबीना (22) पुत्री दाम खां था। वह उल्दन के पचवारा गांव की रहने वाली थी। शबीना के चाचा शकील ने बताया- शबीना 12वीं कक्षा में फेल हो गई थी। इसके बाद भाई-भाभी ने 35 हजार रुपए का लोन लेकर घर में ही उसका ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया था। लगभग 4 साल पहले शबीना और गांव के एक युवक के बीच अफेयर हो गया। शादी का झांसा देकर उसने शबीना से नजदीकी बढ़ा ली। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर ब्यूटी पार्लर से होने वाली कमाई को लेने लगा। शबीना की शादी के लिए बनवाए गए गहने और पुश्तैनी गहने भी वह ले लिया। बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, तब से शबीना अपने गहने वापस मांग रही थी। लेकिन वह लौटा नहीं रहा था। प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया उन्होंने कहा- शनिवार को भतीजी अपने गहने मांगने उसके घर गई थी। इस बात से वह चिढ़ गया और उसने मेरी भतीजी को जबरन सल्फास की 3 गोलियां खिला दीं। इसके बाद वह रोते हुई घर पहुंची और अपनी भाभी को पूरी जानकारी दी। इसके बाद हम लोग उसे बंगरा सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। शबीना की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाई-बहनों में शबीना सबसे छोटी थी। बड़ी बहन और भाई की शादी हो चुकी है। माता-पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। तहरीर मिलने पर जांच करेंगे उल्दन थाना प्रभारी जय प्रकाश ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर जांच पड़ताल की गई। युवती ने जहर खाकर सुसाइड किया है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। --------------- यह खबर भी पढ़िए… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:शाहजहांपुर में खड़े ट्रक में घुसीं दो रोडवेज बसें, 29 यात्री घायल; तीन मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले- अब धर्मयुद्ध का ऐलान करूंगा; पुलिसवालों को छड़ी से पीटा; 31 हजार में 1 किलो गुझिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment