Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या:कुल्हाड़ी से गला काटा, 100 किलो नमक डालकर घर में दफना दिया शव, मां से बोला भाई गुम हो गया

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में गड्ढा खोदकर दफना दिया। किसी को उस पर शक न हो इसलिए आरोपी ने मां और मामा को गुमराह कर भाई की पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। नौ दिन बाद मामा को शक हुआ तो उन्होंने भांजे पर शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जब छोटे भाई से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव उसके ही घर से बरामद कर लिया है। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा मोहल्ले की है। बेसिक शिक्षा विभाग के टीचर मिर्जा अकील बेग की साल 2022 में एक दुर्घटना के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद अनुकंपा नियुक्ति उनके दो बेटों में बड़े बेटे तारिक बेग (40) को मिलनी थी, लेकिन उन्होंने चपरासी की नौकरी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद तारिक के छोटे भाई मशारिक को नौकरी मिल गई। मशारिक सवा साल से रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना गांव के स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात है। जबकि उनकी मां झांसी न्यायालय में पेशकार के पद से रिटायर्ड हैं। उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने के चलते वह अक्सर अपने मायके में भाइयों के पास घर बिहारीपुरा से लगभग 10 किलोमीटर दूर पुरानी तहसील मोहल्ले में रहती हैं। बीती 9 फरवरी को भी वह अपने मायके में थीं। उन्होंने बड़े बेटे तारिक से बात करने के लिए जब उसे 10 फरवरी को कॉल की तो उनका नम्बर स्विच ऑफ आया। इसके बाद उन्होंने छोटे बेटे मशारिक को कॉल कर तारिक के बारे में जानकारी की तो मशारिक ने कहा कि उसे नहीं मालूम बड़े भाई कहां हैं। उसने ये भी कहा कि वह शायद कहीं बाहर निकल गए हैं। इसके बाद मां ने अगले दिन भी कॉल की तो भी तारिक से बात नहीं हो सकी। इस बार भी मशारिक ने भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। ऐसे में मां की चिंता बढ़ी और वह अपने घर बिहारीपुरा आईं। यहां मशारिक ने मां और मामा मोहम्मद सलीम को बताया कि भाई कहीं गुम हो गए हैं। गुमराह कर भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई मृतक तारिक बेग के मामा मोहम्मद सलीम ने बताया कि जब वह लोग तारिक को ढूंढने में नाकाम रहे तो 15 फरवरी को मशारिक ने ही बड़े भाई की गुमशुदगी प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई थी। उसने पुलिस से कहा था कि बेड़े भाई फोन घर पर ही छोड़ गए हैं और उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। मामा के शक पर पकड़ा गया हत्यारोपी भाई मामा मोहम्मद सलीम ने बताया कि मशारिक का रवैया उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा, वह ऐसे पेश आ रहा था कि मानों कुछ हुआ ही नहीं है। इस पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से मांग की कि मशारिक से तारिक के गुम होने के मामले में पूछताछ करें। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को मशारिक से जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और बड़े भाई की हत्या कुबूल ली। नौ दिन पहले कर चुका था हत्या पुलिस पूछताछ में मशारिक ने बताया कि उसने बड़े भाई तारिक की हत्या 10 फरवरी को कर दी है। उसने ये भी बताया कि हत्या कर शव को उसने घर के पिछले हिस्से में दफना दिया है। उसकी निशानदेही के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर में शव दफ्न होने की पुष्टि की। बहस के बाद भाई पर किए कुल्हाड़ी से वार हत्यारोपी मशारिक ने बताया कि 10 फरवरी को भाई घर के ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था और मैं ऊपरी मंजिल पर था। जब मैं चाय के लिए नीचे आया और भाई से कमरे का गेट खुलवाया तो उसने मुझे गालियां दीं। इसके बाद मैंने भी उसे गालीं दीं। लेकिन इसी विवाद में तारिक ने चाकू उठा लिया, जिसके बाद मैंने कुल्हाड़ी उठाकर उसके माथे और गले पर वार कर दिया। इससे तारिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घर में खोदा 5 फीट गहरा गड्ढा, एक कुंटल नमक के साथ दफनाया शव हत्यारोपी मशारिक ने बताया कि भाई की मौत हो जाने के बाद उसने लाश को अपने घर के पिछले हिस्से में बने आंगन में दफनाने की योजना बनाई और पूरे दिन में 5 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया। इसके बाद बाजार से 100 किलो खड़ा नमक लाकर लाश को गड्ढे में नमक डालर दफन कर दिया। भाई को दफ्न कर, घर में बेखौफ रहता रहा आरोपी आरोपी मशारिक ने बताया कि बड़े भाई की हत्या को अंजाम देने के बाद उसने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और चाकू को भी घर में छिपा दिया था। साथ ही वह घर में ही बिना डरे 9 दिन तक रहता रहा। बोले, गुस्सा में हत्या कर दी लेकिन बाद में अफसोस हो रहा था। हालांकि, चेहरे पर अफोस दिखाई नहीं दिया। हत्यारोपी की पत्नी फरार और ससुराल के लोग फरार मृतक तारिक के मामा मोहम्मद सलीम ने बताया कि हत्यारोपी मशारिक ने मोहल्ले में ही रहने वाली लड़की से 9 दिसम्बर 2025 को लव मैरिज की है। जिस दिन मशारिक ने हत्या को अंजाम दिया, उसी दिन उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मशारिक ने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या को अंजाम दिया है। यहां हत्या की घटना खुलने के बाद से मशारिक की पत्नी और उसके परिजन फरार हैं। सोशल मीडिया पर भाई की तलाश के लिए डाली पोस्ट बड़े भाई की हत्या को गुमशुदगी दिखाने के लिए मशारिक ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर रील डालकर लोगों से भाई का पता बताने की गुहार भी लगाई। इसी के बाद पूरे मोहल्ले में तारिक के गुम होने की जानकारी हुई। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था तारिक मृतक तारिक के मामा मोहम्मद सलीम ने बताया कि तारिक ने MBA की डिग्री की थी। इसी वजह से उसने चपरासी की अनुकम्पा नियुक्ति नहीं ली थी। वह फिलहाल कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। वह नौकरी लगने तक शादी नहीं करने की भी जिद पर अड़ा था। इसलिए कोई उस पर दवाब नहीं डालता था। प्रॉपर्टी विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन से निकाली गई लाश को देखते हुए पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मृतक के गले को कुल्हाड़ी के अलावा किसी धारदार हथियार से बुरी तरह काटा है। उसकी गर्दन केवल पिछली हड्डी के सहारे जुड़ी मिली है। शुरूआती जांच में पुलिस ने प्रॉपर्टी के झगड़े को भी जांच में शामिल किया है। साथ ही हत्यारोपी के ससुराल की भूमिका भी जांच के घेरे में है। एसएसपी बोले हर बिंदु पर होगी जांच सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी होने पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। यहां एसएसपी ने कहा कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने सबूत जुटाते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस हर एक एंगल पर जांच कर रही है। इस हत्याकांड में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रेलकर्मी की हत्या में पत्नी बरी:इरशाद और इरफान को आजीवन कारावास, 33 माह पहले तलवार से काटी थी गर्दन
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अंपायर की बेटी ने गंगा मां से माफी मांगी, बच्ची की मौत पर अस्पताल सीज; कृष्णकांत मंत्री बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment