Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अंपायर की बेटी ने गंगा मां से माफी मांगी, बच्ची की मौत पर अस्पताल सीज; कृष्णकांत मंत्री बने

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें…क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 65 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे। इससे उनकी मौत हो गई। चौबेपुर कस्बे में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। केडीए ने गुजैनी क्षेत्र के पिपरौली गांव में बिना नक्शा पास कराए हो रही 20 बीघा प्लाटिंग ध्वस्त कर दिया। कानपुर की ऐसी कल की 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1: क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत:कानपुर में अर्थी उठी तो पत्नी चीखी; बेटी चेहरा पोंछती रही, मुखाग्नि दी उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए। यह देखकर अंपायर बचने के लिए भागे, लेकिन गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 58 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें काटती रहीं। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोगों को काटा। पढ़ें पूरी खबर 2: ‘मुख्यमंत्री माफी मांगो’ से गूंजा कानपुर शहर:काली पट्टी बांध कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में हुआ प्रदर्शन कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बुधवार को फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह किया। कार्यक्रम की अगुआई महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाते हुए गांधीवादी तरीके से विरोध जताया और ‘मुख्यमंत्री माफी मांगो’ व ‘भाजपा तानाशाही बंद करो’ के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर 3: कानपुर में 14 यूनिवर्सिटी की 900 फर्जी डिग्रियां मिलीं:MSc पास मैथ टीचर सरगना, 1.50 लाख में घर बैठे BTech कराते थे कानपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री बनाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा है। गिरोह का सरगना MSC पास मैथ का टीचर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) समेत 14 विश्वविद्यालय की 900 फर्जी डिग्रियां, मार्कशीट समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। सबसे ज्यादा CSJMU की 357 फर्जी डिग्रियां पुलिस को मिली हैं। आरोपियों का सिंडिकेट यूपी समेत 9 राज्यों में फैला हुआ था। आरोपी बिना परीक्षा दिए हाईस्कूल से लेकर बीटेक, बीफार्मा, एलएलबी समेत अन्य डिग्री उपलब्ध कराते थे। पढ़ें पूरी खबर 4: कानपुर के चौबेपुर का प्रकाश नर्सिंग होम सीज:बच्ची की मौत के बाद एक्शन, मेडिकल स्टोर पर भी कार्रवाई; घरवालों ने हंगामा किया था कानपुर के चौबेपुर कस्बे में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौटे परिजनों ने अस्पताल के बाहर बच्ची का शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद एसीएमओ डॉ रमित रस्तोगी मौके पर पहुंचे और जांच की। खामियां मिलने पर प्रकाश नर्सिंग होम और उसमें संचालित मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 5: थाने में खड़ी लेम्बोर्गिनी को अभी भी VIP ट्रीटमेंट:थाने में 12 दिन से खड़ी सीज कार भी चमचमा रही, कल होगी कोर्ट में सुनवाई कानपुर के चर्चित लेम्बोर्गिनी केस में 12 दिन बीत गए हैं। मौजूदा समय में आखिर जांच कहां तक पहुंची…? गाड़ी थाने से कब रिलीज होगी…? आखिर इसका टेक्निकल मुआयना हुआ या नहीं। इन सभी तथ्यों की जांच पड़ताल के लिए दैनिक भास्कर की टीम ग्वालटोली थाने पहुंची तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। अभी भी थाने में सीज लेम्बोर्गिनी कार को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। थानेदार की जीप हो या थाने में सीज अन्य गाड़ियां सभी धूल से पटी मिलीं, लेकिन लेम्बोर्गिनी चमचमाती मिली। पढ़ें पूरी खबर 6: गुजैनी में 20 बीघा अवैध प्लाटिंग JCB से ध्वस्त:केडीए ने की कार्रवाई, कई बीघा प्लाटिंग पर अभी एक्शन होगा जिले में विकसित हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ केडीए ने सख्त एक्शन लिया है। बिठूर क्षेत्र के बाद केडीए की जेसीबी गुजैनी पहुंचा। क्षेत्र के पिपरौली गांव में बिना नक्शा पास कराए हो रही प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। इलाके में अलग अलग स्थानों पर 20 बीघा जमीन पर केडीए की जेसीबी चली है। केडीए के अधिकारियों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर एनाउंसमेंट किया। उसके बाद बुलडोजर ने अवैध प्लाटिंग पर बने बाउंड्रीवाल आदि को गिराया। पढ़ें पूरी खबर 7: फर्जी दरोगा का पिता असली पुलिसवाला:लखनऊ के स्कूल में भर्ती परीक्षा करवा रहा था: CM के सलाहकार का लेटरपैड मिला कानपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को पकड़ा। आरोप लगे कि पुलिस की वर्दी की आड़ में वो लखनऊ के प्राइवेट स्कूल में भर्ती परीक्षा करवा रहा था। नए लड़कों को पुलिस विभाग की नौकरी का लालच देकर रुपए ऐंठ रहा था। ऐसे कितने बच्चे अभी तक ठगे गए हैं? इसकी छानबीन कानपुर पुलिस कर रही है। अभी तक 3 लड़के सामने आ सके हैं। फर्जी दरोगा के पास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व सलाहकार अवनीश अवस्थी का लेटर पैड और सचिव आवास विकास की मुहर समेत कई सरकारी दस्तावेज मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर 8: यूपी बोर्ड एग्जाम- परीक्षार्थियों को गलत पेपर बांटा:कानपुर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज का मामला, छात्राओं और परिजनों ने हंगामा किया यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के साथ ही गड़बड़ियां भी सामने आने लगी हैं। 18 फरवरी से शुरु हुई के पहले दिन गुरु नानक गल्र्स इंटर कालेज में दूसरी पाली की परीक्षा में आर्ट साइड की छात्राओं को साइंस व साइंस साइड की छात्राओं को आर्ट साइड का हिंदी पेपर बांट दिया। छात्राएं पेपर देने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करने के बाद घर चली गई। घर जाने के बाद जब प्रश्वपत्र की जांच की गई तो गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद छात्राओं व परिजनों ने स्कूल जाकर हंगामा किया। मामले की शिकायत स्कूल व डीआईओएस से की गई है। पढ़ें पूरी खबर 9: कस्टम जीएसटी इंस्पेक्टर के घर से 90 लाख की चोरी:फतेहपुर के ज्वेलर्स को बेचा, ममेरे भाई समेत 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा कानपुर में ममेरे भाई ने कस्टम जीएसटी इंस्पेक्टर के घर से 95 लाख की पुस्तैनी ज्वेलरी पार कर दी। ज़ब उन्हें चोरी की भनक लगी तो उन्होंने ममेरे भाई से घटना की पूछताछ की। जिसपर उसने घटना स्वीकार करते हुए ज्वेलरी एक सुनार की दुकान में बेचने की बात कही। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और पूछताछ के लिये सुनार को उठाया और उसके पास चोरी की कुछ ज्वेलरी भी बरामद कर ली। पढ़ें पूरी खबर 10: कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- सोनल पाठक बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष:कृष्णकांत तिवारी बने मंत्री, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर अनिल बाबू चौधरी जीते कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ और कनिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री पद की मतगणना जारी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोनल पाठक ने जीत दर्ज की है। वहीं मंत्री पद पर कृष्णकांत तिवारी ने जीत दर्ज की है। जबकि अनिल बाबू चौधरी संयुक्त मंत्री पुस्तकालय बन गए हैं। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर 5 और मंत्री पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे। बार एसोसिएशन चुनाव में बुधवार देर रात आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर योगेंद्र अवस्थी लल्लन और महामंत्री पद पर विनय कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या:कुल्हाड़ी से गला काटा, 100 किलो नमक डालकर घर में दफना दिया शव, मां से बोला भाई गुम हो गया
    Next Article
    सुलतानपुर कोर्ट में आज हाजिर होंगे राहुल गांधी:313 के तहत दर्ज होगा बयान, अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी-मानहानि का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment