Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में डॉक्टर ने मेडिकल स्टोर पर की तोड़फोड़, VIDEO:पत्थर बरसाए, राहगीर को पीटा; मकान मालिक के मोटर न चलाने से नाराज थे

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक डेंटिस्ट डॉक्टर ने अपने ही मकान मालिक के मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ कर दी। डॉक्टर किराए के कमरे में क्लिनिक चलाते हैं। एक दिन मेडिकल स्टोर पर अधिक भीड़ होने के कारण मकान मालिक ने पानी की मोटर नहीं चलाई, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मकान मालिक ने डॉक्टर से कमरा खाली करने को कह दिया। करीब दो घंटे बाद डॉक्टर गुस्से में वापस पहुंचे। उन्होंने पत्थर उठाकर मेडिकल स्टोर और बाहर खड़ी स्कूटी पर मार दिया। इतना ही नहीं, वहां खड़े एक युवक के साथ भी मारपीट की। इसके बाद डॉक्टर ने सरिया उठा लिया और एक राहगीर को दौड़ा लिया। बाद में उसी सरिया से मेडिकल स्टोर में जमकर तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है। इस घटना का आज सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की है। देखिए तोड़फोड़ की 2 तस्वीरें… 47 सेकेंड के वीडियो आया सामने स्कूटी सवार युवक को पीटा 47 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन मंजिला इमारत के अंदर से एक व्यक्ति बाहर आता है। उसके हाथ में बड़ा पत्थर है। वह पहले पत्थर स्कूटी पर मारता है, फिर दूसरा पत्थर उठाकर मेडिकल स्टोर पर फेंक देता है। इसके बाद वहां पहुंचे एक स्कूटी सवार राहगीर के साथ मारपीट करने लगता है। राहगीर घबरा जाता है। इसके बाद आरोपी वहां पड़ा सरिया उठाकर मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ शुरू कर देता है। मुसैब बोले-बिल्डिंग खाली करने को कहा था झांसी के सीपरी बाजार स्थित दीनदयाल नगर निवासी मुसैब ने बताया- मेरे घर के अंदर ‘लाइफ फार्मेसी’ नाम से मेडिकल स्टोर संचालित है। मकान का एक हिस्सा डेंटिस्ट डॉ. फराज अली को किराए पर दिया हुआ है, जहां वे अपना क्लिनिक चलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे और काफी चिड़चिड़े हो गए थे। 10 फरवरी को डॉक्टर ने पानी की मोटर चलाने के लिए कहा। उस समय मेडिकल स्टोर पर ग्राहकों की अधिक भीड़ थी, इसलिए मोटर नहीं चला पाए। इसी बात पर वह भड़क गए और काफी उत्तेजित हो गए। इसके बाद मैंने उनसे बिल्डिंग खाली करने के लिए कह दिया, जिस पर वह और अधिक गुस्सा हो गए। 2 घंटे बाद आकर फिर उपद्रव किया करीब दो घंटे बाद डॉक्टर वापस आए और हंगामा करने लगे। उन्होंने एक पत्थर उठाकर स्कूटी पर मार दिया, फिर दूसरा पत्थर उठाकर दुकान के अंदर फेंक दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार राहगीर रुक गया। डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट की और सरिया उठाकर उसकी ओर दौड़ पड़े। राहगीर किसी तरह वहां से भाग निकला। इसके बाद डॉक्टर दुकान के अंदर घुस गए और सरिया से तोड़फोड़ की। हमने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर मौके से फरार हो चुके थे। बाद में उनके परिवार ने गलती स्वीकार कर ली, इसलिए थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। ----------- ये भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर शिवालिक फॉर्म हत्याकांड:राजपूत करणी सेना का अध्यक्ष बोला-दोषी निकला तो चौराहे पर जला देना; 100 राउंड फायरिंग हुई
    Next Article
    कानपुर में बेटे के सामने मां को डंपर ने कुचला:50 मीटर तक घसीटा, चीखता रहा बेटा; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment