Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ड्यूटी पर ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौत:नौ महीने पहले हुई है शादी, शव देख भाई की निकली चीख, पोस्टमॉर्टम हाउस पर बेहोश हुआ

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बबीना स्टेशन पर चाबी मैन के पद पर तैनात थे। घटना की जानकारी मिलते ही साथी रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की नौ महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना बबीना स्टेशन के पास की है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के पुलावली ओमरी गांव निवासी अतुल बघेल को दो साल पहले चतुर्थ श्रेणी में रेलवे की नौकरी मिली थी। वह झांसी मंडल के बबीना स्टेशन पर चाबी मैन के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह उन्हें रेलवे ट्रैक पर पॉइंट्स की निगरानी की ड्यूटी दी गई थी। सुबह करीब 8 बजे अतुल ड्यूटी पर पहुंचे और ट्रैक पर काम कर रहे थे। साथी कर्मचारियों के अनुसार, वह झांसी साइड में ट्रैक पर काम कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ गई। इससे पहले कि अतुल ट्रैक से पूरी तरह हट पाते, वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक की पत्नी के भाई संतराम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने तक शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पहुंच चुका था। उनका आरोप है कि रेल अधिकारी घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जाए। परिजनों का कहना है कि जिस जगह अतुल की मौत हुई है, उसी स्थान पर करीब एक महीने पहले उसके एक साथी और दोस्त की भी ड्यूटी के दौरान मौत हो चुकी है। परिजनों ने उठाई जांच की मांग मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारी घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां पहले भी एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो चुकी है। ऐसे में घटनास्थल और आसपास लगे कैमरों की जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। PRO बोले, घटना के कारणों की होगी जांच झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बबीना स्टेशन के पास एक रेलकर्मी की दुर्घटना में दुखद मृत्यु हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में विवाहिता की मौत, शरीर पर चोट के निशान:मायके पक्ष ने हत्या करने की जताई आशंका, जांच जारी
    Next Article
    तालकटोरा और गुरूनानक मार्केट के व्यापारियों की बैठक:25 फीसदी किराया करेंगे जमा,दुकानों की दोबारा से होगी नपाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment