Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में एक्सीडेंट में घायल महिला ने दम तोड़ा:जालौन में 2 दिन पहले खेत से घर लौट रही थी, बेकाबू बाइक ने रौंद दिया था

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वह दो दिन पहले खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय बेकाबू बाइक ने रौंद दिया था। उनको सिर, पेट और पैर समेत अन्य जगह चोट आई थी। परिजन उनको उरई ले गए। जहां से झांसी रेफर कर दिया। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। हादसा जालौन के रेढ़र थाना क्षेत्र के परधानी गांव के पास हुआ था। घर में मातम छाया मृतका का नाम विद्या देवी (60) पत्नी माता प्रसाद पाल था। वह जालौन के रेढ़र थाना क्षेत्र के परधानी गांव की रहने वाली थी। मृतक के बेटे ने बताया कि बुधवार को मां विद्या देवी खेत पर गई थी। वहां से जानवरों के लिए चारा लेकर पैदल घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय तेज गति में आ रही एक बाइक मां को टक्कर मार दी थी। हादसे में मां गंभीर घायल हो गई थी। तुरंत उनको उरई ले गए। जहां से झांसी रेफर कर दिया। यहां प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार रात को ऑपरेशन हुआ। इसके कुछ देर बाद ही मां विद्या देवी की मौत हो गई। विद्या देवी का एक बेटा और दो बेटी है। तीनों की शादी हो चुकी है। पति खेती किसानी करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा: पॉश सेक्टर के ट्रांसफार्मर में लगी आग:दो लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर, दमकल ने 20 मिनट में आग पर पाया काबू
    Next Article
    12 बैंकों से ढाई साल में निकाले 1600 करोड़:कानपुर में 8 लाख की लूट से खुला राज, 10 फर्मों से अकाउंट में आए रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment