Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में एक्सीडेंट में पिता की मौत, बेटा घायल:बाइक से इलाज कराने जा रहे थे, बेकाबू लोडिंग गाड़ी ने उड़ाया

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल है। वे बाइक से दवा लेने के लिए बाजार जा रहे थे। रास्ते में पिकअप जैसी लोडिंग गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों घायलों को चिरगांव सीएचसी लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि इलाज के बाद बेटे को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। हादसा टहरौली थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव के पास हुआ है। खेती किसानी करते थे मृतक का नाम रग्गीलाल प्रजापति (70) पुत्र देवी प्रसाद प्रजापति था। वह टहरौली थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव के रहने वाले थे। उनके 3 बेटे उमाचरण, शिवप्रकाश और बृजकिशोर और एक बेटी पवित्रा थे। दो बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बृजकिशोर अविवाहित है। लगभग 3 साल पहले बेटे उमाचरण की मौत हो गई थी। बृजकिशोर ने बताया- मेरे पिता खेती किसानी करते थे। कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। तब बंगरा में डॉक्टर को दिखाया था। आराम मिलने पर बुधवार को बाइक मैं पिता को लेकर दोबारा दवाई दिलाने जा रहा था। रमपुरा और बंगरा के बीच पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पिकअप जैसी गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और मैं घायल हो गए। पुलिस ने हम दोनों को चिरगांव सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुझे मामूली चोट आई है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी स्कूल में 7 साल के बच्चे से दरिंदगी:फिरोजाबाद में 13 साल के लड़के ने कुकर्म किया, हालत गंभीर, 4 टीचर-चपरासी सस्पेंड
    Next Article
    मुरादाबाद में छात्रा एक दिन के लिए BSA बनी:विभाग की जिम्मेदारी संभाली, सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी और फाइलें देखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment