Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी स्कूल में 7 साल के बच्चे से दरिंदगी:फिरोजाबाद में 13 साल के लड़के ने कुकर्म किया, हालत गंभीर, 4 टीचर-चपरासी सस्पेंड

    8 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के सरकारी स्कूल में 7 साल के बच्चे के साथ 13 साल के किशोर ने कुकर्म किया। आरोप है कि वह लंच के समय स्कूल पहुंचा और बच्चे को 20 रुपये का लालच देकर क्लासरूम में ले गया। वहां दरवाजा अंदर से बंद कर उसके साथ दरिंदगी की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चे ने रोते हुए स्कूल की टीचर को आपबीती बताई। आरोप है कि टीचर ने उसे डांटकर चुप करा दिया। इसी बीच एक बच्चे ने गांव पहुंचकर पीड़ित के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। मामला जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक कंपोजिट स्कूल का है। पीड़ित छात्र कक्षा तीन में पढ़ता है, जबकि आरोपी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर बुधवार रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला जानिए… शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के इस कंपोजिट स्कूल में 96 बच्चे पंजीकृत हैं। बुधवार को इनमें से 66 बच्चे पढ़ने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का 13 वर्षीय किशोर स्कूल पहुंचा। उसने कक्षा तीन के छात्र को 20 रुपये देने का लालच दिया और बहलाकर दूसरे क्लासरूम में ले गया। वहां दरवाजा अंदर से बंद कर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि बच्चे ने जब शिक्षकों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने उसे ही डांटकर चुप करा दिया। डर के कारण बच्चा शांत हो गया। बाद में एक बच्चे ने गांव पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से पूछताछ की। इसके बाद पीड़ित को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। चार शिक्षक और चपरासी निलंबित स्कूल में दिनदहाड़े हुई घटना के बाद बीएसए अनिल कुमार ने कार्रवाई की। सहायक अध्यापक अरुण कुमार राजपूत, वंदना तोमर, दीप्ति और साधना के साथ चपरासी मोहम्मद शाहरुख को निलंबित कर दिया गया। वहीं, शिक्षामित्र कांता देवी का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। बताया जाता है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक अवकाश पर थे। ऐसे में स्कूल की जिम्मेदारी इन्हीं शिक्षकों पर थी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया- बच्चे का मेडिकल कराया गया। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। बच्चे की हालत गंभीर है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें कारोबारी की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे सामने आई:VIDEO जारी कर कहा- मैं भागी नहीं; लखनऊ पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक वीडियो सामने आया है। बुधवार रात जारी इस वीडियो में वह कह रही है- मैं कहीं भागी नहीं हूं। शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई, वह फ्लैट से कूदा था। वह एक सुसाइड था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    रस्सी से गला घोंटकर पति ने पत्नी को मार डाला:लखनऊ पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया, 5 बच्चों की मां थी मृतका
    Next Article
    झांसी में एक्सीडेंट में पिता की मौत, बेटा घायल:बाइक से इलाज कराने जा रहे थे, बेकाबू लोडिंग गाड़ी ने उड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment