Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश:डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

    9 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थियों में फंदे पर लटकी मिली है। उसकी मौत की सूचना पर मायके वाले शुक्रवार रात को झांसी पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। महिला को मारकर लटकाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति समेत 5 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी का है। मारपीट करने का आरोप लगाया गुरसराय थाना क्षेत्र के बंका पहाड़ी निवासी निवासी संध्या की शादी 28 मई 2025 को पाल कॉलोनी निवासी महेश पाल से हुई थी। उसके भाई आनंद आरोप है कि शादी के बाद से पति महेश, ससुर संतोष पाल, सास राजबती, ननद किरन और संतोष के रिश्तेदार जुगल किशोर पाल दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। अक्सर ही इस वजह से उसे पीटते थे। कई बार समझाने की कोशिश की गई लेकिन, पति समेत अन्य ससुरालजनों के रवैये में बदलाव नहीं हुआ। संध्या ने कुछ दिन पहले भी मारपीट किए जाने की बात बताई थी। शुक्रवार को उसकी मौत की बात मालूम चलने पर वह लोग तुरंत ससुराल पहुंचे। यहां उसका शव फंदे से लटका हुआ था। आनंद का आरोप है कि उसके शरीर में चोट के निशान थे। हत्या करके उसके शव को फंदे से लटका दिया। आज होगा पोस्टमार्टम भाई ने आरोप लगाया कि उसके साथ भी ससुराल के लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में ले लिया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य ससुराल जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ होगी। मामले की जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में जैक ले जाने को लेकर दो पक्ष भिड़े:दोनों तरफ से चले लाठी डंडे, 3 के सिर फटे, घायलों को अस्पताल पहुंचाया
    Next Article
    BHU के 45 विभागों की टीचिंग लैब मार्डन बनेंगी:59.16 करोड़ रुपए जारी, आईओई के तहत अनुदान मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment