Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में गर्लफ्रेंड से बात करके कुएं में कूदा युवक:दोस्त से बोला- भगाकर ले गया तो केस होगा, बदनामी नहीं सह सकता; 3 दिन बाद लाश मिली

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में 3 दिन से लापता युवक की लाश शनिवार को कुएं के अंदर मिली है। उसके मोबाइल में 3 रिकॉर्डिंग भी मिलीं। उसने पहले 2 दोस्तों से बात की और फिर आखरी बार अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात की थी। एक रिकॉर्डिंग में वह दोस्त से गर्लफ्रेंड को लेकर बात कर रहा है। कह रहा है- अगर गर्लफ्रेंड को भगाकर ले गया तो उसके घरवाले रिपोर्ट कर देंगे। मैं अपने भाई की बदनामी नहीं सह सकता। हालांकि शव मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के मुरारी गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… एक महीने से दुकान नहीं खोली सुबह उठे तो भाई घर पर नहीं था सुरेंद्र अहिरवार (18) बबीना के मुरारी गांव का रहने वाला था। 3 भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। बड़े भाई और बहन की शादी हो चुकी थी। सुरेंद्र के पिता कमल अहिरवार और मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बड़े भाई और भाभी के पास रहता था। सुरेंद्र के बड़े भाई पंकज अहिरवार ने बताया- मेरे भाई सुरेंद्र ने एक साल पहले बिजौली में कपड़ों की दुकान खोली थी। एक माह से वह दुकान नहीं खोल रहा था और परेशान रहता था। पंकज ने आगे बताया- 8 अप्रैल की रात करीब 11 बजे तक मेरा भाई अपने एक दोस्त के साथ था। फिर घर पर आकर सो गया। हम लोग सुबह जगे तो भाई घर पर नहीं था। कॉल लगाया तो नंबर स्विच ऑफ था, तब तलाश शुरू की। शाम को ढूंढ़ते हुए खेत पर पहुंचे तो कुएं के पास बाइक खड़ी थी। वहीं, मोबाइल और बाइक की चाबी रखी थी। मोबाइल चेक किया तो पता चला कि रात 2 बजे तक उसकी दो दोस्तों और गर्लफ्रेंड से बात हुई है। तीनों की रिकॉर्डिंग भी मिली है। लड़की से वो कह रहा है कि तुम्हारे पास आ रहा हूं। इसके बाद मैंने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और छोड़ दिया। कुएं में उतरा रही थी लाश पंकज ने आगे बताया- हम लाग सुरेंद्र को आसपास के एरिया और रिश्तेदारी में ढूंढ़ रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 10 अप्रैल को कुएं में देखा और कांटा डाला। लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। 11 अप्रैल की सुबह फिर से देखने गए तो कुएं के अंदर सुरेंद्र की लाश उतरा रही थी। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर कुएं में चारपाई डाली और शव को बाहर निकाला। अब पढ़िए सुरेंद्र और उसके दोस्त की फोन पर हुई बातचीत पहले 4:5 मिनट की रिकॉर्डिंग के मुख्य अंश… सुरेंद्र- आई लव यू भैया। दोस्त- आई लव यू टू। सुरेंद्र- भैया एक बात कहूं तुमसे। मुझसे बात कर लो। दोस्त- हां बोल। सुरेंद्र- मैं तो गाड़ी चला रहा हूं। दोस्त- कहां आ गए मंदिर पर। सुरेंद्र- हां पहुंचने वाला हूं मंदिर पर। एक बात बताऊं तुम्हें भैया, किसी से कहोगे तो नहीं। दोस्त- हां बताओ। सुरेंद्र- रहने दो, तुम गुस्सा होगे। दोस्त- नहीं, तुम मरने की बात मत करना। सुरेंद्र- मैं नहीं मरुंगा। दोस्त- हां तो बताओ। सुरेंद्र- तुम ये बताओ, मैं इसे समझा रहा हूं तो मानना नहीं चाहिए। ये किसी की नहीं सुन रही। दोस्त- तुम चले जाओ और इसको पकड़कर दो तमाचा मारो। सुरेंद्र- कह रही है कि आ रहे हो तो हमेशा के लिए मेरे साथ चलना। दोस्त- तो उसे पकड़कर घर ले आओ। सुरेंद्र- भाई मैं तो इसे भगाकर ले जाऊं, मगर घरवाले रिपोर्ट कर देंगे। मैं अपने भाई की बदनामी नहीं सह पाउंगा। मैं झुक जाऊंगा, लेकिन भाई को झुकता नहीं देख सकता। दोस्त- घर लाओ और बात खत्म। वो ये कह दे कि मैं शादी करुंगी और इसी के साथ रहूंगी। बात खत्म। सुरेंद्र- बात ये है कि मैं अपने घरवालों को नहीं झुकाना चाहता। दोस्त- उसे प्यार से समझा दो कि मैं तुम्हारे पास आ गया। बस 15 तारीख तक की मोहल्लत दे दो। तब तक पैसे की व्यवस्था बना लेना। सुरेंद्र- ओके बाबू। आज के बाद किसी को दुख नहीं होगा। दोस्त- क्यों? सुरेंद्र- (उल्टी होने लगती है।) दोस्त- क्या हो गया। गिर गया क्या? सुरेंद्र- कुछ नहीं………। सुरेंद्र ने सुसाइड किया है सुरेंद्र के भाई पंकज का आरोप है- मेरे भाई का मर्डर किया गया और फिर शव को कुएं में फेंका गया है। चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं। दोस्त भी ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं। वहीं, बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू का कहना है- सुरेंद्र ने कुएं में कूदकर सुसाइड किया है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वह किसी लड़की से बात करता था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी तालाब पर कब्जा, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर:मौजा चमरौली में मिट्टी खुदवाकर तालाब को खाली कराया, विरोध का प्रयास
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:ड्रमण्डगंज पुलिस ने पिता की शिकायत पर की कार्रवाई, जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment