Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में IPL में सट्टा खिलाने वाला सटोरिया गिरफ्तार:7 वेबसाइट में 1.56 करोड़ के क्वाइंस मिले, 25 लाख कैश फीज, गैंग के 8 गुर्गों की तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाली गैंग का खुलासा हुआ है। इसके एक सटोरियों विवेक यादव को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। ये अलग-अलग 7 वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाता था। इन वेबसाइट से 1.56 करोड़ रुपए के क्वाइंस और आरोपी विवेक से 4 मोबाइल, 22400 रुपए कैश, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा 13 बैंक बैंक खातों में मौजूद 25 लाख रुपयों को फीज कराया गया। इन बैंक खातों में सट्‌टा के पैसों का लेनदेन होता था। पूछताछ में इस गैंग के सरगना समेत 8 सटोरियों के नाम पता चले हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। सभी के खिलाफ नवाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम पर चलाने लगा गोली एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया- विवेक यादव पुत्र चंदन सिंह बबीना के डुबकी गांव का रहने वाला है। वह बड़े पैमाने पर आईपीएल मैंच में ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। मंगलवार को मुखबिर ने सूचना दी कि विवेक भगवंतपुरा से करगुवांजी की ओर जाने वाला है। इस पर आईपीएस विनय के नेतृत्व में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव व उनकी पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को आता देख आरोपी ने तमंचा से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने बचते हुए आरोपी को पकड़ लिया। मोबाइल पर चल रही थी आईडी एसएसपी ने आगे बताया कि आरोपी विवेक यादव के पास 4 मोबाइल मिले। जिन पर VKT99, Vanky12.com, Max24.com, Vivekjii, DLF99.com, Ex99.com और Tex99.com वेवसाइट चल रही थी। इन्हीं के माध्यम से आईपीएल मैच में सट्‌टा खिलाया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि रिश्तेदार भगवंतपुरा निवासी सत्येंद्र यादव पुत्र मुन्नालाल उसके साथ पार्टनर था। दोनों कमाई का 50-50 प्रतिशत हिस्सा लेते थे। वह सतेंद्र से मिलने आया था। तभी पकड़ा गया। इसके अलावा प्रेमनगर के नगरा निवासी धर्मेंद्र साहू पुत्र वृंदावन, बनारस निवासी हर्ष साहू, दतिया के निशांत यादव उर्फ रोलेक्स, अरुण यादव, बबीना के दुबकी बैदोरा निवासी अंकित यादव पुत्र आजाद सिंह , नीलेश यादव पुत्र आजाद सिंह और कुलदीप दिवाकर पुत्र रोशनलाल भी गैंग में शामिल है। 70 लाख रुपए की प्रॉपर्टी बनाई एसएसपी ने बताया कि आरोपी विवेक यादव सट्‌टा खिलाकर करोड़ों रुपए कमा चुका है। उसकी 70 लाख रुपए की प्रॉपर्टी के बारे में पता चला है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करके सट्‌टा से कमाई सारी प्रॉपर्टी को कुर्क किया जाएगा। आरोपियों के फाॅरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तपती गर्मी में जूस और शेक बना सहारा:लोग गन्ने का रस और पंचशेक कर रहे पसंद, मौसमी और अनार का जूस दे रहा एनर्जी
    Next Article
    दफन हो चुकी युवती के शव के पोस्टमार्टम की मांग:कौशांबी में छोटी बहन ने एसपी-डीएम को सौंपी ऑडियो रिकॉर्डिंग, जहरीला पदार्थ खाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment