Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तपती गर्मी में जूस और शेक बना सहारा:लोग गन्ने का रस और पंचशेक कर रहे पसंद, मौसमी और अनार का जूस दे रहा एनर्जी

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंचते ही जनजीवन पर असर साफ दिखने लगा है। तेज धूप और लू के बीच लोग बाहर निकलते समय सिर ढककर चल रहे हैं, वहीं गर्मी से राहत और बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए जूस और ठंडे शेक्स का सहारा ले रहे हैं। आगरा में भीषण गर्मी दिन-ब-दिन लोगों पर भारी पड़ रही है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है, ऐसे में लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे सिर पर कपड़ा, गमछा या टोपी लगाकर खुद को तेज धूप से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए शहर में जूस और ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड तेजी से बढ़ गई है। लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए जूस का सहारा ले रहे हैं, वहीं टेस्ट के लिए ठंडे शेक भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। खासतौर पर पंच शेक लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। जूस की दुकानों पर अनार, मौसमी और गन्ने का जूस सबसे ज्यादा बिक रहा है। लोगों का कहना है कि ये जूस शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ दिनभर की थकान दूर करने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं पारंपरिक शिकंजी भी लोगों को काफी राहत दे रही है और इसकी बिक्री में भी इजाफा हुआ है। साथ ही लोगों ने बताया कि मौसमी और अनार का जूस उन्हें एनर्जी देने में काम आ रहा है। जूस शॉप संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। एक दुकानदार ने बताया कि अनार और मौसमी का जूस सबसे ज्यादा डिमांड में है, जबकि पंच शेक टेस्ट के कारण युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण लोग दिनभर सुस्ती और थकान महसूस कर रहे हैं। ऐसे में ठंडे पेय पदार्थ उनके लिए राहत का जरिया बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में भी लोगों को इसी तरह गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधान के बेटे ने दिव्यांग को बैसाखी से पीटा, VIDEO:पिछले चुनाव में वोट के रुपए मांगने पर विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    झांसी में IPL में सट्टा खिलाने वाला सटोरिया गिरफ्तार:7 वेबसाइट में 1.56 करोड़ के क्वाइंस मिले, 25 लाख कैश फीज, गैंग के 8 गुर्गों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment