Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में कार ने युवक को रौंदा, मौत:पत्नी को लेने ससुराल गया था, डायरी पर लिखे नंबर से हुई शिनाख्त

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में बेकाबू कार ने एक युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह पत्नी को लेने ससुराल गया था। इस दौरान कार ने टक्कर मार दी। उसके पास एक डायरी मिली। जिस पर घरवालों के नंबर लिखे थे। पुलिस के फोन करने पर परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान की। अब पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के रिछारिया पेट्रोल पंप के पास का है। उन्नाव बालाजी में ससुराल है मृतक का नाम परवेंद्र जोशी (40) पुत्र श्रीलाल जोशी था। वह निवाड़ी के सिमरा गांव के रहने वाले थे। मृतक के भाई ने बताया कि मेरे भाई परवेंद्र पंडिताई करते थे। उनकी पत्नी दो माह पहले मायके उन्नाव बालाजी चली गई थी। शनिवार को भाई पूजा करने झांसी के सदर बाजार आए थे। यहां से पत्नी को लेने गए। मगर पत्नी नहीं आई। तब वह बड़ागांव के रिछारिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और पैदल जा रहे थे। तभी एक कार ने उनको टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर कार लेकर भाग गया। भाई की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पास एक डायरी मिली। जिस पर घरवालों के नंबर लिखे थे। पुलिस ने रात को हम लोगों को फोन लगाकर सूचना दी। सुबह मोर्चरी में शव देखा तो भाई परवेंद्र का था। शव देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परवेंद्र की छोटी-छोटी 2 बेटियां हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में सस्टेनेबल ग्रोथ पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन:स्वास्थ्य-पर्यावरण पर एक्सपर्ट्स ने किया मंथन,RBI निदेशक बोले- ग्रीन फाइनेंस पर फोकस जरूरी
    Next Article
    मेरे घर पर आटा भी नहीं...लिखकर सुसाइड:बुलंदशहर में अनामिका शुगर मिल के कर्मचारी ने फांसी लगाई; बोला-मेरे परिवार का ध्यान रखना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment