Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरे घर पर आटा भी नहीं...लिखकर सुसाइड:बुलंदशहर में अनामिका शुगर मिल के कर्मचारी ने फांसी लगाई; बोला-मेरे परिवार का ध्यान रखना

    9 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में अनामिका शुगर मिल के कर्मचारी ने आर्थिक तंगी की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा-मेरे घर पर आटा भी नहीं है। कर्मचारी की पहचान 50 वर्षीय शरीफ निवासी अगौता के रूप में हुई है। शरीफ की आत्महत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और अनामिका शुगर मिल के गेट पर हंगामा किया। कर्मचारी मिल से पेस्टिसाइड लेकर बेचता था। मिल का उस पर ढाई लाख रुपए बकाया था। सबसे पहले सुसाइड नोट पढ़िए… सभी परिवार व भाई-बहन, रिश्तेदार और मिलने वालों को अस्सलामअलैकुम आप लोग मुजे माफ कर देना। मेरे बाद मेरे परिवार और मेरी बेटियों का ध्यान देना। उनका मेरे सिवा कोई नहीं है। मै बहुत मजबूरी में ऐसा कदम उठा रहा हूं। अल्लाह हाफिज। इधर, प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रखर पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के बीच से शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला मृतक के परिजनों ने शुगर मिल प्रबंधन पर शरीफ का मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रबंधन से मृतक के बेटे को नौकरी और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। शरीफ मियां पिछले 20 सालों से अनामिका शुगर मिल में काम कर रहे थे। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि परिजनों से तहरीर ले ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अनामिका अगौता शुगर मिल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या मामले में मिल प्रबंधन का कोई दोष नहीं है, फिर भी हमारी सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है। जितनी मदद की जा सकेगी, वह पीड़ित परिवार की होगी। ढाई लाख मिल में जमा करने थे अगौता कस्बे के समाजसेवी रहीस ने बताया कि मृतक शरीफ अगौता चीनी मिल में कामगार था। वह मिल से पेस्टीसाइड ले जाकर किसानों को बांटता था। मिल प्रबंधन द्वारा शरीफ पर ढाई लाख रुपए मिल में जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि किसान उसे पैसे नहीं दे रहे थे। शरीफ पर अनामिका अगौता चीनी मिल द्वारा मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। इसके कारण ही यह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ। सारा दोष मिल प्रबंधन का है और उनके अधिकारियों का है। हम चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। इसके अलावा पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाई जाए। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि परिवार की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। परिवार के साथ पूरा न्याय होगा। परिजनों की तहरीर पर मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की घटना इस घटना को कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडलर से पोस्ट किया गया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने पोस्ट जारी करते हुए लिखा है कि "मेरे घर पर आटा भी नहीं है"।आर्थिक तंगी से जूझ रहे मोहम्मद शरीफ ने ये बात सुसाइड नोट में लिखी और अपनी जान दे दी। ये घटना बताती है कि देश के लोग किन मुश्किल हालातों में गुजारा कर रहे हैं। उनकी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो रहीं। लेकिन मोदी सरकार पर इन बातों का फर्क नहीं पड़ता, वो तो बिके हुए मीडिया और झूठे PR के जरिए अपनी छवि चमकाने में लगी है। नरेंद्र मोदी को बस चंद पूंजीपति मित्रों की फिक्र है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान औरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मिल प्रबंधन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी। पीड़ित परिवार ने बताया कि मिल के अधिकारी नीरज उज्ज्वल शरीफ अल्वी से किसानों को दी गई दवा का भुगतान मांग रहे थे और भुगतान न करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे थे। जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि शरीफ अल्वी की मृत्यु मिल प्रबंधन के शोषण और भ्रष्टाचार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मजदूरों पर किसानों को दवा बेचने का लाखों रुपये का लक्ष्य थोपना नियमविरुद्ध और शर्मनाक है। उन्होंने भाजपा सरकार पर मजदूरों के खुलेआम शोषण पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को मिल में एक नौकरी और उचित आर्थिक मुआवजा नहीं दिया गया, तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी। ------------------------- ये पढ़ें - वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या कर क्रिकेटर ने जान दी:नोएडा में बंद कार में गोली मारी, भाई बोला- 1 करोड़ का फ्लैट दिलाया था नोएडा में वैलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़कर देखा, तो आगे की सीट पर दोनों के शव पड़े थे। दोनों के सिर में गोली लगी थी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में कार ने युवक को रौंदा, मौत:पत्नी को लेने ससुराल गया था, डायरी पर लिखे नंबर से हुई शिनाख्त
    Next Article
    अजय कुमार सिंह 'राज' विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने लखनऊ में दी जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment