Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में महिला ने युवक को चप्पल से पीटा…VIDEO:3 लाख की बाइक पर सवार था, कमेंटबाजी करने पर बीच बाजार धुनाई की

    1 hour ago

    2

    0

    झांसी में बाइक से पति के साथ घर जा रही महिला ने एक युवक की धुनाई कर दी। युवक और उसका साथी करीब 3 लाख की बाइक पर सवार थे। आरोप है कि युवक ने महिला पर कमेंट कर दिया। इससे गुस्साई महिला ने पहले कई थप्पड़ मारे और फिर चप्पल से पीटा। महिला का गुस्सा देखते ही दोनों युवकों के हाथ-पैर फूल गए और वे महिला के पैर पकड़कर गलती मांगने लगे। भीड़ जुटने पर दोनों बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे की है। आज इसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। दोनाों युवकों की तलाश की जा रही है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के जीवनशाह चौराहे के पास का है। बाजार से लौट रही थी महिला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मानिक चौक बाजार से एक महिला अपने पति के साथ बाइक से लौट रही थी। जब वह जीवनशाह चौराहे के पास पहुंची तो शराब ठेके से दो युवक निकले और लगभग 3 लाख रुपए कीमत वाली बाइक से चल पड़े। तभी बाइक चला रहे युवक ने कमेंट कर दिया। यह सुनते ही महिला भड़क गई। अपनी बाइक आरोपियों की बाइक के आगे अड़ा दी। फिर नीचे उतरकर वो गाली देते हुए दोनों को धमकाने लगी। देखते ही देखते उसने युवक को कई थप्पड़ मारे और फिर चप्पल उतारकर धुनाई कर दी। बचाने आए आरोपी के साथी को भी थप्पड़ जड़े। महिला का गुस्सा देखते ही आरोपी पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। जबकि बाइक चालक कहता रहा है कि उसने कोई कमेंट नहीं किया। सीसीटीवी कैमरे चेक कर लीजिए। महिला लगातार गाली देते हुए दोनों को धमकाती रही। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। तब दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जब्त कर ली बाइक भीड़ जुटने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। तब पुलिस आरोपियों की बाइक उठाकर थाने ले गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि बाइक को लेकर आए थे। लेकिन न तो महिला आई और न ही दूसरा पक्ष थाने आया। अभी विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:SIR में सबसे ज्यादा कल्याणपुर-कैंट में वोटर कटे, रेप का आरोपी भाजपा नेता अरेस्ट
    Next Article
    सोहराब के किरदार पर रणवीर बोले- उसे बस अटेंशन चाहिए:रजत कपूर की फिल्म में असल जिंदगी से जुड़े किरदार, विनय पाठक बोले- बदलाव जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment