Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चंदन चौकी आगमन:लखीमपुर-खीरी में सुरक्षा चाक-चौबंद, इंडो-नेपाल सीमा पर वाहनों का प्रवेश बंद

    1 hour ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को चंदनचौकी आगमन के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने इलाके को छावनी में तब्दील करते हुए यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र कुमार परिहार ने बताया कि सुरक्षा कारणों से शनिवार सुबह 6 बजे से नेपाल से पलिया की ओर आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सीमा पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त, गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर बसों का संचालन भी अस्थायी रूप से बंद रहेगा। डिगनिया से बनकटी होते हुए चंदनचौकी जाने वाले मार्ग पर भी सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पलिया से दुधवा होते हुए चंदनचौकी जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को भी रोका जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल होने जा रहे लोगों के निजी कारों और दोपहिया वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के दोपहर करीब 1 बजे वापस रवाना होने के बाद सभी यातायात प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें 3 अपर पुलिस अधीक्षक, 9 क्षेत्राधिकारी, 40 प्रभारी निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 250 सिपाही, 100 महिला सिपाही और पीएसी की दो कंपनियां शामिल हैं। पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव के 34 दरोगाओं का ट्रांसफर:कई चौकी इंचार्ज भी शामिल, सबसे ज्यादा लखीमपुर खीरी भेजे गए
    Next Article
    जिला अस्पताल के डॉक्टर का पर्चे पर हुआ बवाल:बाराबंकी में दवाओं की जगह खींचीं टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें, लिखावट पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment