Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में निगम ठेकेदार के घर 18 लाख की चोरी:15 किलोमीटर दूर शादी में गया था परिवार, तीन घंटे में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में नगर निगम ठेकेदार के घर से करीब 18 लाख रुपये की चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोना-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना के समय ठेकेदार अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। घटना सुदामापुरी कॉलोनी में हुई है। चोरों ने पूरे घर को खंगाला जानकारी के मुताबिक, नमो होम्स हाउसिंग सोसायटी के पास सुदामापुरी कॉलोनी में रहने वाले नगर निगम और सिंचाई विभाग के ठेकेदार जितेंद्र कुमार गौतम गुरुवार रात करीब 8:30 बजे परिवार के साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11:30 बजे जब वे वापस लौटे तो मेन गेट का ताला सही हालत में था, लेकिन कमरों के ताले खुले हुए मिले। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। पीड़ित के अनुसार, अलमारी में रखे करीब 4.36 लाख रुपये नकद और लगभग 14 से 15 लाख रुपये कीमत के सोना-चांदी के जेवर चोरी हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। लेबर पर जताया शक झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी को लेकर पीड़ित ठेकेदार जितेंद्र कुमार गौतम ने पास के एक प्लॉट पर काम कर रही लेबर पर शक जताया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कॉलोनी में इससे पहले कभी चोरी की कोई घटना नहीं हुई है, लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने देखा था कि प्लॉट पर काम करने वाले कुछ मजदूर बार-बार उनके घर की ओर नजरें डाल रहे थे। ठेकेदार के अनुसार, इन्हीं गतिविधियों के चलते उन्हें लेबर पर संदेह है। पुलिस ने इस आधार पर कुछ मजदूरों से पूछताछ शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महिलाओं ने दुकान से चोरी की ज्वेलरी:खरीदारी के बहाने आई थी, स्टॉक का मिलान करने पर पता चला
    Next Article
    जौनपुर में तिलकधारी सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन:समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment