Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में तिलकधारी सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन:समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया

    7 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के कुद्दूपुर स्थित शिव मंदिर हनुमान वाटिका मैदान में स्वर्गीय ठाकुर तिलकधारी सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम माधोपट्टी और उपविजेता टीम कुद्दूपुर को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में ज्ञान प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने खेलों को आपसी सामंजस्य, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक बताया। सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाते हैं। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति के अध्यक्ष सचिन सिंह, उपाध्यक्ष विनीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सचिव हर्ष सिंह और मंत्री समर्थ सिंह सहित अन्य सदस्यों की सराहना की गई। समापन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में निगम ठेकेदार के घर 18 लाख की चोरी:15 किलोमीटर दूर शादी में गया था परिवार, तीन घंटे में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
    Next Article
    सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के लापता होने की सूचना:लखनऊ से निकले मनोज यादव बाराबंकी में मिले, सफदरगंज पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment